हिमाचल घूमने आए हरियाणा के पर्यटकों ने टोल न देने को लेकर किया हंगामा,एफआईआर दर्ज

मणिकर्ण घाटी में कसोल के समीप सूमारोपा में हरियाणा के पर्यटकों ने टोल न देने को लेकर खूब हंगामा किया। पर्यटकों में रोहतक के एएसआई समेत तीन लोग थे। आरोप है कि इस दौरान साडा बैरियर पर डयूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान के साथ धक्कामुक्की

Jun 13, 2025 - 12:06
 0  90
हिमाचल घूमने आए हरियाणा के पर्यटकों ने टोल न देने को लेकर किया हंगामा,एफआईआर दर्ज
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    13-06-2025

मणिकर्ण घाटी में कसोल के समीप सूमारोपा में हरियाणा के पर्यटकों ने टोल न देने को लेकर खूब हंगामा किया। पर्यटकों में रोहतक के एएसआई समेत तीन लोग थे। आरोप है कि इस दौरान साडा बैरियर पर डयूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान के साथ धक्कामुक्की की गई। 

इतना ही नहीं, एक पर्यटक ने होमगार्ड व अन्य कर्मी पर पिस्टल ही तान दी। सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। सोशल मीडिया पर पर्यटकों के हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में गृह रक्षक नरेंद्र कुमार ने कहा कि 11 जून को रात करीब 11:00 बजे यूपी नंबर की एक गाड़ी आई। पर्यटकों को बताया गया कि साडा के तहत यहां शुल्क देना पड़ता है। 

इस पर चालक व इसमें सवार व्यक्ति ने गाली-गलौज किया। इसके बाद इन्होंने पर्ची काटने वाले अन्य कर्मी पर अपनी पिस्टल निकाली। कर्मी डरकर उसके पास आया। पर्यटकों को समझाया कि यह टोल है। यहां फीस देनी पड़ती है। लेकिन गाड़ी के चालक ने पिस्टल उनकी तरफ तानी, कहा कि मैं तुझे गोली मार दूंगा। उसने धक्का देने के साथ ही बैरिकेड को लात मारकर नीचे फेंक दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow