जलोड़ी जोत टनल की अलाइनमेंट को अप्रूवल, केंद्र सरकार ने डीपीआर के लिए 3000 करोड़ किए स्वीकृत  

प्रदेश के आनी उपमंडल को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोडऩे वाले एनएच-305 सडक़ मार्ग के मध्य 10280 फुट की ऊंचाई पर स्थित जलोड़ी दर्रे के नीचे भूमिगत टनल निर्माण की अलाइनमेंट के लिए केंद्र सरकार की ओर से अप्रूवल मिल गई है और साथ ही इसकी डीपीआर के लिए केंद्र सरकार की ओर से 3000 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत

May 11, 2025 - 10:54
 0  39
जलोड़ी जोत टनल की अलाइनमेंट को अप्रूवल, केंद्र सरकार ने डीपीआर के लिए 3000 करोड़ किए स्वीकृत  

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू  11-05-2025

प्रदेश के आनी उपमंडल को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोडऩे वाले एनएच-305 सडक़ मार्ग के मध्य 10280 फुट की ऊंचाई पर स्थित जलोड़ी दर्रे के नीचे भूमिगत टनल निर्माण की अलाइनमेंट के लिए केंद्र सरकार की ओर से अप्रूवल मिल गई है और साथ ही इसकी डीपीआर के लिए केंद्र सरकार की ओर से 3000 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। 

एनएच 305 को डबल लेने बनाने के लिए भी बजट स्वीकृति का इंतजार है। यह बात प्रदेश सरकार के लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को आनी में संपन्न चार दिवसीय जिला स्तरीय मेले के समापन पर बतौर मुख्यातिथि बोलते हुए कही।

उन्होंने दुश्मन देश पाकिस्तान के साथ इन दिनों चल रहे तनाव को लेकर कहा कि जब देश की सुरक्षा की बात है, तो हिमाचल प्रदेश भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने हमलों में मारे गए शहीदों को भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

उन्होंने कहा कि आनी वाह्य सिराज क्षेत्र की कठिन भोगौलिक परिस्थिति को मद्दे नजर रखते हुए आनी में लोक निर्माण विभाग का अलग डिवीजल खोला जाएगा, ताकि यहां समस्याएं जल्द हल हों। 

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आनी क्षेत्र के लिए यह खुशी की बात है कि पूरे प्रदेश भर में आनी की सर्वाधिक 60 नई सडक़ों को स्वीकृति मिली है। पीएमजीएसवाई चरण चार के तहत ज्यादा से ज्यादा सडक़ें बनाई जाएंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow