रोहतांग, कोकसर, केलांग सहित कई रिहायशी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी 

हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। सोमवार सुबह से रोहतांग, कोकसर, केलांग सहित कई रिहायशी इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी

Jan 6, 2025 - 14:06
 0  58
रोहतांग, कोकसर, केलांग सहित कई रिहायशी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     06-01-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। सोमवार सुबह से रोहतांग, कोकसर, केलांग सहित कई रिहायशी इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से कड़ाके की ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं सुबह से ही कुल्लू व शिमला में हल्के बादल छाए हुए हैं। 

बागवान व किसान को अच्छी बारिश-बर्फबारी होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। लाहौल में पिछले दिनों बर्फबारी के बाद 50 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। 7 से 9 जनवरी तक सभी भागों में माैसम साफ रहने की संभावना है। 

वहीं 10 व 11 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कुछ भागों में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 12 से माैसम साफ रहने की संभावना है। उधर, निचले पहाड़ी व मैदानी इलाकों के कुछ स्थानों पर 6 से 8 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow