कुल्लू में नित्थर-कोयल-बायल सड़क पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में चालक की मौत
प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं नित्थर-कोयल-बायल सड़क पर जीरो प्वाइंट में बुधवार देर रात हुंडई एक्सटर कार 400 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया
यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू 19-03-2026
प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं नित्थर-कोयल-बायल सड़क पर जीरो प्वाइंट में बुधवार देर रात हुंडई एक्सटर कार 400 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात जीरो प्वाइंट सड़क से हुंइई कार गाड़ी नंबर एचपी 35AA 0685 खाई में जा गिरी। इसमें चालक ही सवार था, जिसकी इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई है।
व्यक्ति की पहचान दूनी चंद (40) पुत्र स्वर्गीय डोला राम गांव शोचा देहरा पंचायत नित्थर उप तहसील के रूप में हुई है, जो पटेल इंजीनियरिंग लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में चालक के पद पर कार्यरत थे। गाड़ी मुख्य सड़क से नित्थर-कोयल-बायल सड़क पर जीरो प्वाइंट से 400 मीटर खाई में जा गिरी।
तीन चार पलटे खाकर चीड़ के पेड़ में जाकर रुकी। जबकि मृतक दूनी चंद का शव गाड़ी से काफी दूर मिला। जहां से लोगों को इसे निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल निरमंड पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे की पुष्टि डीएसपी आनी राजीव मेहता ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने निरमंड अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
What's Your Reaction?




