प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को घोषित करने के लिए शुरू की तैयारियां  

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को घोषित करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में परीक्षा के बीच ही उत्तरपुस्तिकाओं के बंडल पहुंचने शुरू

Mar 19, 2026 - 16:22
Mar 19, 2026 - 17:39
 0  7
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को घोषित करने के लिए शुरू की तैयारियां  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    19-03-2026

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को घोषित करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में परीक्षा के बीच ही उत्तरपुस्तिकाओं के बंडल पहुंचने शुरू हो गए हैं। 

इन उत्तरपुस्तिकाओं पर अब एफआरए नंबर (गोपनीय कोड) लगाया जाएगा, जिसके बाद इन्हें मूल्यांकन केंद्रों पर चेकिंग के लिए भेजा जाएगा। शिक्षा बोर्ड तैयारी कर रहा है कि इस बार परीक्षा परिणाम को 25 अप्रैल तक घोषित कर दिया जाए।

प्रदेश भर में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन चल रहा है। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 29 मार्च, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं पहली अप्रैल को संपन्न होंगी। लेकिन शिक्षा बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में परीक्षा परिणाम को घोषित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

इसके तहत बोर्ड मुख्यालय में उत्तरपुस्तिकाओं के बंडल पहुंचने शुरू हो गए हैं, जिन पर अब बोर्ड की ओर से गोपनीयता की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद इन उत्तरपुस्तिकाओं को शिक्षा बोर्ड की ओर से गठित किए गए 41 मूल्यांकन केंद्रों में भेजा जाएगा, जहां पर शिक्षा विभाग की ओर से तैनात किए गए शिक्षक इनका मूल्यांकन करेंगे। यह मूल्यांकन कार्य परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद दो अप्रैल से शुरू किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow