प्रदेश के छह जिलों में आज भारी बारिश व बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार रात और बुधवार को रुक-रुककर चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होती रही

Mar 19, 2026 - 13:11
 0  4
प्रदेश के छह जिलों में आज भारी बारिश व बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धमर्शाला    19-03-2026

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार रात और बुधवार को रुक-रुककर चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होती रही। अटल टनल, रोहतांग और धुंधी, लाहौल और किन्नौर की चोटियों पर बर्फबारी हुई।

हिमपात के चलते पुलिस प्रशासन ने अटल टनल की ओर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। सुबह नेहरूकुंड में ही सभी वाहन रोके गए। उधर, तीन दिन बाद जलोड़ी दर्रे से होकर शुरू की गई वाहनों की आवाजाही शाम को बर्फबारी के चलते फिर से बंद करनी पड़ी। कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बुधवार को भी हिमपात हुआ। 

हिमाचल प्रदेश में वीरवार और शुक्रवार को छह जिलों में भारी बारिश व बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि किन्नौर को छोड़कर अन्य पांच जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।

इसके अलावा कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऊपरी शिमला, किन्नौर और कुल्लू जिले के आउटर सिराज क्षेत्र में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे, वहीं शाम से मौसम बिगड़ गया।  निचले क्षेत्रों में बारिश शुरू हुई। ऊना जिले में बुधवार सुबह से बादल छाए रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow