हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रद्द की शनिवार को होने वाली 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा

चंबा जिले के चुवाड़ी स्कूल में 10वीं के स्थान पर गलती 12वीं का पेपर खोल दिया गया था। ऐसे में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने संज्ञान लेते हुए कल होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत मिलने पर एग्जाम मित्र ऐप लॉन्च की है। इसमें पेपर खोलने का वीडियो अपलोड किया जाता है

Mar 7, 2025 - 20:15
 0  114
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रद्द की शनिवार को होने वाली 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  07-03-2025

चंबा जिले के चुवाड़ी स्कूल में 10वीं के स्थान पर गलती 12वीं का पेपर खोल दिया गया था। ऐसे में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने संज्ञान लेते हुए कल होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत मिलने पर एग्जाम मित्र ऐप लॉन्च की है। इसमें पेपर खोलने का वीडियो अपलोड किया जाता है। 
जब डेटाबेस से वीडियो चेक किया गया तो शिकायत सही पाई गई। पाया गया कि परीक्षा केंद्र में 12वीं अंग्रेजी का पेपर गलती से खुल गया है। पेपर निर्धारित डेट और टाइम से पहले खोल दिया गया है, ऐसे में नैतिकता के आधार पर बोर्ड इस प्रश्न पत्र के आधार पर आगे परीक्षा नहीं करवा सकता है। इसके चलते बोर्ड ने 8 मार्च, 2025 को होने वाली 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आगामी तिथि में बाद में नोटिफाई होगी। जानकारी के मुताबिक जमा दों का पेपर चंबा जिला के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी में हालति से प्र्शन पत्र ए सीरीज का खुल गया। 
जबकि इसमें कुछ प्रश्न बी सीरीज के थे , जिसके चलते बोर्ड ने पेपर रद्द करने का फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश कुल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि चंबा जिला के तिवारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में गलती से जमा दों का पेपर अंग्रेजी का पेपर खुल गया जिसके चलते जब बोर्ड को सूचना मिली तो बोर्ड ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 8 मार्च को होने वाली जमा दों अंग्रेजी की परीक्षा स्थगित कर दी है अब अंग्रेजी जमादों का पेपर की तिथि शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow