पांवटा साहिब में 2.87 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस टीम ने दो युवकों को 2.87 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Nov 17, 2026 - 20:30
 0  2
पांवटा साहिब में 2.87 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज। पांवटा साहिब 17 नवंबर : 

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस टीम ने दो युवकों को 2.87 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 नवंबर 2026 को SIU नाहन की टीम पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम रैनबैक्सी चौक के पास मौजूद थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति लंबे समय से पांवटा साहिब क्षेत्र में चिट्टा बेचने का धंधा कर रहे हैं और मोटरसाइकिल नंबर HP17G-6365 पर कुंजा की तरफ से नशे की खेप लेकर आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल चालक ने अपनी पहचान अब्दुल रहमान निवासी गांव संतोषगढ़, डाकघर पुरुवाला, तहसील पांवटा साहिब के रूप में बताई, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान विनोद शर्मा निवासी गांव पाब, कफोटा, डाकघर शिल्ला, तहसील कमरऊ के रूप में हुई।

पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 2.87 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद किया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />