एमसी शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान के ख़िलाफ भाजपा का प्रदर्शन, पार्षद बिट्टू कुमार से बदसलूकी का आरोप

नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान के ख़िलाफ़ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है. भाजपा ने अपने पार्षद बिट्टू कुमार पर उनके साथ बदसलूकी करने के आरोप लगाए

Mar 2, 2026 - 14:21
Mar 2, 2026 - 14:37
 0  18
एमसी शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान के ख़िलाफ भाजपा का प्रदर्शन, पार्षद बिट्टू कुमार से बदसलूकी का आरोप

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    02-03-2026

नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान के ख़िलाफ़ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है. भाजपा ने अपने पार्षद बिट्टू कुमार पर उनके साथ बदसलूकी करने के आरोप लगाए हैं. बिट्टू कुमार ने कहा कि वह एक चुने हुए प्रतिनिधि हैं. मेयर भी पहले पार्षद चुनकर आए हैं. ऐसे में उनके साथ इस तरह का सलूक करना सही नहीं है। 

भारतीय जनता पार्टी के जिला शिमला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि मेयर का कार्यकाल छह जनवरी को ख़त्म हो चुका है. ऐसे में उनका अपने पद पर बने रहना असंवैधानिक है. इसी तरह भाजपा पार्षद सरोज ठाकुर ने भी मेयर की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए. साथ ही अन्य कांग्रेस विधायकों पर भी पार्षद के साथ बदसलूकी के आरोप लगाए। 

भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वे मेयर के ख़िलाफ अपना विरोध जारी रखेंगे. भाजपा का आरोप है कि वे बिना अधिकार अपने पद पर बने हुए हैं. भाजपा ने कहा कि पार्षद के साथ इस तरह की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

भाजपा जिला शिमला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि यह मामला पहले ही उच्च न्यायालय के विचाराधीन है. ऐसे में उन्होंने का बजट पारित किया है, वह भी सही नहीं है. बीजेपी ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आने वाले वक्त में भी विरोध जारी रखने की बात कही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow