जलमग्न होने लगी बाथू दी लड़ी , अब आठ महीने बाद होंगे पांडवों के बनाए ऐतिहासिक स्थल के दीदार 

पौंग झील के मध्य पांडवों द्वारा अज्ञातवास के दौरान स्वर्ग जाने के लिए निर्मित की गई बाथू दी लड़ी झील का जलस्तर कम होने पर चार महीने पर्यटकों की आस्था का केंद्र बनी रही, लेकिन अब झील का जलस्तर बढऩे के साथ ही झील के गहरे पानी में समाने शुरू हो गई है। झील के बढ़ते जलस्तर ने बाथू दी लड़ी को चारों तरफ से घेर लिया है तथा बाथू दी लड़ी का परिसर व मंदिर आधे-आधे पानी में समा गए हैं

Jul 18, 2025 - 18:14
 0  40
जलमग्न होने लगी बाथू दी लड़ी , अब आठ महीने बाद होंगे पांडवों के बनाए ऐतिहासिक स्थल के दीदार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  18-07-2025

पौंग झील के मध्य पांडवों द्वारा अज्ञातवास के दौरान स्वर्ग जाने के लिए निर्मित की गई बाथू दी लड़ी झील का जलस्तर कम होने पर चार महीने पर्यटकों की आस्था का केंद्र बनी रही, लेकिन अब झील का जलस्तर बढऩे के साथ ही झील के गहरे पानी में समाने शुरू हो गई है। झील के बढ़ते जलस्तर ने बाथू दी लड़ी को चारों तरफ से घेर लिया है तथा बाथू दी लड़ी का परिसर व मंदिर आधे-आधे पानी में समा गए हैं। जिस गति से झील का जलस्तर बढ़ रहा है, इस लिहाज से 15-20 दिनों में यह स्थल बिल्कुल पानी में समा जाएगा। 
हालांकि अभी भी पर्यटक यहां पर आ रहे हैं और दूर से ही बाथू दी लड़ी के दर्शन करके वापस चले जा रहे हैं। अब यह स्थल करीबन आठ माह तक पानी में समाया रहेगा। मौजूदा समय में पौंग झील का जलस्तर 1329.15 फीट पहुंच चुका है। झील में 26751 क्यूसेक पानी आ रहा है जबकि 18 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बुद्धिजीवियों ने कहा कि पानी बढ़ने के कारण अब काफी दलदल हो चुकी है तथा प्रशासन-पुलिस व वन्य प्राणी विभाग को चाहिए कि यहां पर पर्यटकों का जाना प्रतिबंधित किया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो पाए। बताते है कि अज्ञातवास के दौरान पांडव यहां रुके थे तथा कुछ दिन यहां पर विश्राम किया था। 
इस दौरान द्रोपदी के नहाने के लिए कुआं का निर्माण किया था तथा पूजा अर्चना के लिए मंदिर बनाया गया था। इस स्थल पर प्रवेशद्वार व निकासी द्वार भी निर्मित थे। स्वर्ग को जाने के लिए एक लड़ी का निर्माण शुरू किया था जिसको एक ही रात में बनाना था। पांडवों ने छह माह की एक रात बना दी तथा जैसे ही स्वर्ग पहुंचने के लिए अढ़ाई सीढिय़ां शेष रहीं तो पास में तेल निकाल रही तेलिन चिल्ला उठी जिसकी आवाज सुनकर पांडव इसको छोडक़र आगे चले गए तथा सीढियां गिर गईं जोकि अब मात्र एक मीनार जैसी ही खड़ी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow