मैक्लॉडगंज में कैफे में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर खाक

मैक्लॉडगंज के एक कैफे में देर रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं, इस आगजनी की घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

May 7, 2026 - 14:23
 0  12
मैक्लॉडगंज में कैफे में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर खाक
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

कांगड़ा 07 - 05 - 2026 : 

मैक्लॉडगंज के एक कैफे में देर रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं, इस आगजनी की घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक, मैक्लॉडगंज के जोगीबाड़ा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध 'कैफे नईमा लहासा' में देर रात भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में पूरे रेस्टोरेंट परिसर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर रखा फर्नीचर, मशीनरी और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। अग्निकांड के सटीक कारणों की अभी आधिकारिक जांच चल रही है, लेकिन प्रारंभिक आकलन और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली के मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। रात का समय होने के कारण शुरुआत में आग की लपटों पर किसी की नज़र नहीं पड़ी, जिससे आग को तेजी से फैलने का मौका मिला और देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया। 

कैफे संचालकों दावा पुतिन और ताशी ने बताया कि इस हादसे में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आग की वजह से रेस्टोरेंट का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कैफे का बड़ा हिस्सा जल चुका था। स्थानीय निवासियों ने भी आग बुझाने में प्रशासन का सहयोग किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow