स्थानीय टैक्सी चालकों को वाहन खड़े करने को नहीं मिल रहा स्थान , सिरमौर टेक्सी यूनियन पांवटा साहिब में पनपा रोष

सिरमौर टैक्सी यूनियन पांवटा साहिब में नगर परिषद समेत प्रशासन के खिलाफ रोष पनपा हैं। मामला नगर परिषद की पार्किंग में अवैध कब्जों के चलते गाड़ियां  लगाने को स्थान न मिलाना और बाहरी राज्यों से आने वाली टैक्सी चालकों द्वारा पांवटा साहिब से सवारियां उठाने का है

Jul 20, 2025 - 19:55
Jul 20, 2025 - 20:12
 0  59
स्थानीय टैक्सी चालकों को वाहन खड़े करने को नहीं मिल रहा स्थान , सिरमौर टेक्सी यूनियन पांवटा साहिब में पनपा रोष

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  20-07-2025
सिरमौर टैक्सी यूनियन पांवटा साहिब में नगर परिषद समेत प्रशासन के खिलाफ रोष पनपा हैं। मामला नगर परिषद की पार्किंग में अवैध कब्जों के चलते गाड़ियां  लगाने को स्थान न मिलाना और बाहरी राज्यों से आने वाली टैक्सी चालकों द्वारा पांवटा साहिब से सवारियां उठाने का है। जिसके चलते स्थानीय टैक्सी चालक परेशानी झेल रहे हैं। सिरमौर टैक्सी यूनियन पांवटा साहिब के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि नगर परिषद द्वारा उन्हें अपने वाहन पार्क करने के लिए पार्किंग दी गई है। 
यहां ऐतिहासिक गुरुद्वारा पांवटा साहिब में आने वाले श्रद्धालु भी अपने वाहन पार्क करते हैं। लेकिन यहां कुछ अवैध कब्जाधारियों ने डेरा जमाया है । जिसके चलते पार्किंग में वाहन लगाना मुश्किल हुआ है। मामला नगर परिषद के संज्ञान में भी लाया गया। लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। पार्किंग में टैक्सियां ना लगाए जाने पर काम चौपट हो रहा है। और उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। 
उधर टैक्सी चालक देवेंद्र सिंह ने बताया कि जहां पार्किंग में अवैध कब्जे होने पर टैक्सी लगाने को स्थान नहीं है। तो वहीं बाहरी राज्यों से आने वाले टैक्सी चालक पांवटा साहिब से सवारियां उठा रहे हैं। यहां लोगों को छोड़ने टैक्सी चालक बाहरी राज्यों से पहुंचते हैं और यहां से जाते समय अन्य सवारियों को बिठा ले जाते हैं। जिसके चलते स्थानीय टैक्सी चालकों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। परिवहन विभाग को भी इस मामले में अवगत करवाया गया है। जल्द से जल्द  समस्या का समाधान होना चाहिए।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />