बनकलां और सतीवाला में बताई सरकार की योजनाएं, नशे के विरुद्ध भी किया जागरूक
प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है उन्हें दसवीं के बाद तकनीकी विषयों और व्यवसायों में पढ़ाई करने के लिए 75 हजार रुपये तक का ऋण बिना ब्याज पर तथा 1 लाख, 50 हजार का ऋण 4 प्रतिशत वार्षिक दर पर उपलब्ध करवा रही है।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 14 जुलाई, 2026 :
प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है उन्हें दसवीं के बाद तकनीकी विषयों और व्यवसायों में पढ़ाई करने के लिए 75 हजार रुपये तक का ऋण बिना ब्याज पर तथा 1 लाख, 50 हजार का ऋण 4 प्रतिशत वार्षिक दर पर उपलब्ध करवा रही है।
शिक्षा ऋण योजना के तहत जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक न हो उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के सौजन्य से 10 लाख रुपये भारत में तथा 20 लाख रुपये विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रों को 5 प्रतिशत तथा छात्राओं को 4 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवा रही है। इसी प्रकार लघु व्यवसाय योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति उद्यमियों को 3 लाख का ऋण 6 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध किया जा रहा है।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ावर्ग, अल्प संख्यक समुदायों की महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनो एवं वृद्धजनों के उत्थान व समाज में इन वर्गों को समान अवसर प्रदान करने के उदेश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों को फोक मीडिया विशेष प्रचार अभियान के माध्यम से सिरमौर जिला में आमजन तक पहंुचाया जा रहा है, जिसके तहत आज विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत सतीवाला और बनकलां के गांव कून में कार्यक्रम आयोजित हुए।
कार्यक्रम में नितिका सुर संगम के कलाकारों ने गीत व नुक्कड़ नाटक का मंचन कर प्रदेश सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजनाओं, खेल प्रोत्साहन योजनाओं, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना सहित प्रदेश में आनलाइन सेवा के माध्यम से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान लोगों को नशे से दूर रहने तथा महिलाओं व युवाओं के सहयोग से पंचायत स्तर पर और ग्रामीण स्तर पर नशा निवारण समिति बनाकर सिरमौर को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में पंचायत प्रधान बनकला चेतना तोमर, प्रधान सतीवाला तरूण, सचिव आसिमा, वार्ड सदस्य टीका राम, बलवीर, महिला मंडल व युवक मंडल सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
What's Your Reaction?


