प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत अनुराग चंद्र शर्मा को डीसी कुल्लू का सौंपा कार्यभार 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत अनुराग चंद्र शर्मा को कुल्लू जिले का नया उपायुक्त नियुक्त किया है। वे 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और इससे पहले हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड में डायरेक्टर के पद पर तैनात रहे है

Feb 18, 2026 - 14:03
 0  27
प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत अनुराग चंद्र शर्मा को डीसी कुल्लू का सौंपा कार्यभार 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    18-02-2026

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत अनुराग चंद्र शर्मा को कुल्लू जिले का नया उपायुक्त नियुक्त किया है। वे 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और इससे पहले हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड में डायरेक्टर के पद पर तैनात रहे है। अनुराग चंद्र शर्मा ने अपने नए पद पर बुधवार को कार्यभार संभाला और जिलाधिकारी के रूप में प्रशासनिक नेतृत्व की जिम्मेदारी ली। 

यह नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा किए गए हाल के प्रशासनिक बदलाव का हिस्सा है। इससे पहले कुल्लू के डीसी तो़रुल एस. रवीश इस पद पर थी। जिन्हें अब हिमाचल प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया।

वहीं, कार्यभार संभालने के बाद डीसी अनुराग शर्मा ने प्रदेश सरकार का कुल्लू में उपायुक्त के पद पर तैनाती करने के लिए आभार जताया । उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह जिला कुल्लू में एसडीएम के पद पर तैनात रह चुके हैं और ऐसे में जिला कुल्लू की भौगोलिक स्थिति को भली भांति जानते हैं। डीसी के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद जिला में विकास के कार्य को किस तरह से गति देनी है। 

इसे लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी और आपदा के दौरान जिला कुल्लू में जिन गांवों में अभी तक सड़कों की सुविधा ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही है उसे प्राथमिकता के आधार पर पहले कार्य किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को किस तरह से भी दिक्कत अपने काम व घर तक पहुंचाने के लिए ना झेलनी पड़े। जिला का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow