पर्यटन नगरी मनाली में घर में आग लगने से व्यक्ति की जिंदा जलकर माैत

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में एक निजी घर में आग लगने से व्यक्ति की जिंदा जलकर माैत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर दास (50) पुत्र जयचंद के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार रात की

Jan 25, 2025 - 12:07
 0  114
पर्यटन नगरी मनाली में घर में आग लगने से व्यक्ति की जिंदा जलकर माैत

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    25-01-2025

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में एक निजी घर में आग लगने से व्यक्ति की जिंदा जलकर माैत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर दास (50) पुत्र जयचंद के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार रात की है। स्थानीय लोगों को सुबह इसकी जानकारी मिली। इसके बाद सूचना पुलिस व अग्निशमन को दी गई।  

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, अग्निशमन विभाग की टीम के पहुंचने तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त व्यक्ति अपने घर में अकेला था। 

तहसीलदार मनाली अनिल राणा ने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और आग से घर के कमरे में करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />