सनसनी : मनाली विंटर कार्निंवल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में एक युवक की हत्या 

राष्ट्र स्तरीय मनाली विंटर कार्निंवल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। कार्निंवल के दौरान नगर परिषद के कार्यालय के समीप अचानक युवक का किसी ने गला रेत दिया

Jan 23, 2025 - 13:48
 0  94
सनसनी : मनाली विंटर कार्निंवल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में एक युवक की हत्या 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    23-01-2025

राष्ट्र स्तरीय मनाली विंटर कार्निंवल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। कार्निंवल के दौरान नगर परिषद के कार्यालय के समीप अचानक युवक का किसी ने गला रेत दिया। हालांकि युवक को पुलिस अस्पताल लेकर आ रही थी लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, मनुरंगशाला में विंटर कार्निंवल के कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के कार्यालय के पास दर्शकदीर्घा में ही वशिष्ट के दक्ष का किसी ने बोतल से गले में वार कर दिया। इससे वह बुरी तरह से लहूलुहाल हो गया।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी उसे तुरंत अस्पताल लेकर आए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक हमला करने वालों का पता नहीं चल पाया है। उधर, अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ गए हैं। अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़ को समझाने थाना प्रभारी खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। 

विधायक भुवनेश्वर गौड़, एसडीएम रमण कुमार शर्मा, डीएसपी केडी शर्मा भी मौके पर पहुंचे। हत्या मामले की जानकारी देने के लिए एसपी गोकुल चंद्रन कार्तिकेयन खुद मनाली पहुंचे। 

उन्होंने कहा कि हत्या मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि युवक को बोतल से गले में वार किया गया। पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में और गिरफ्तारी होने की संभावना से उन्होंने इन्कार नहीं किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow