चक्का रोड़ ओर बद्दी की सड़कों की दुर्दशा के खिलाफ लोगों का जोरदार प्रदर्शन, लोग पलायन को मजबूर
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की सड़कों ओर चक्का रोड़ की बदतर हालत को लेकर ओमैक्स पार्कवुड के बाहर लोगों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। चक्का रोड़ पर ओमैक्स के बाहर युवा भाजपा नेता लक्की सिंह धुन्ना की अगुवाई में सैंकड़ों लोग इक्कठे हुए
भाजपा ने विधायक व सरकार पर जड़े बीबीएन की अनदेखी के आरोप, कहा टैंडर टैंडर का खेल अब नहीं चलेगा
रजनीश ठाकुर - बद्दी 22-02-2026
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की सड़कों ओर चक्का रोड़ की बदतर हालत को लेकर ओमैक्स पार्कवुड के बाहर लोगों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। चक्का रोड़ पर ओमैक्स के बाहर युवा भाजपा नेता लक्की सिंह धुन्ना की अगुवाई में सैंकड़ों लोग इक्कठे हुए। विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी व गुरमेल चौधरी ने भी समर्थकों सहित शिरकत की।
लोगों ने दून विधायक, प्रदेश सरकार ओर सम्बंधित विभागों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लक्की सिंह धुन्ना ने कहा के ओमैक्स पार्कवुड बद्दी की सबसे पॉश हाऊसिंग कॉलोनी है। लेकिन चक्का रोड़ की दुर्दशा की वजह से यहां रहने वाले उद्योगपति, व्यापारी ओर स्थानीय लोग नर्क से भी बदतर जिंदगी जी रहे हैं।
महिलाओं ओर बच्चों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है, लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। लाखों रुपये के फ्लैट खरीदने के बाबजूद ओमैक्स के लोग धूल फांक रहे हैं ओर कीचड़ से सने रहने को मजबूर हैं। पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा के कांग्रेस सरकार प्रदेश में पूरी तरह से फेल है। बीबीएन से करोड़ों रुपये का टैक्स सरकार को जा रहा है बावजूद इसके बद्दी की सड़कों की हालत खस्ता है।
विधायक राम कुमार टैंडर टैंडर खेलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं जबकि ज़मीन पर कोई काम नहीं हो रहा। आज चक्का रोड़, हाऊसिंग बोर्ड की सड़कों ओर सभी लिंक रोड़ों का बुरा हाल है। 3 महीने से चक्का रोड़ का काम चला है लेकिन 100 मीटर सड़क नहीं बनी।
परमजीत पम्मी ने आरोप लगाया के सरकार के मुखिया गहरी नींद में है ओर विधायक पूर्व भाजपा सरकार के समय में हुए कामों का श्रेय लेकर 3 साल से जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा नेता गुरमेल चौधरी ने भी जमकर बद्दी की सड़कों की दुर्दशा पर भड़ास निकाली।
ओमैक्स के लोगों केके मेहता, उमेश सोढ़ी, विवेक कौशल, अखिल दीक्षित, शिवम मिश्रा, अनिल बाल्याण, अजय तिवारी, सुनील पांडे, मुकेश सिंगला, संजीव शर्मा, मनीष तिवारी, अजय तिवारी, गौतम शर्मा, अंशुमन उप्पल, अजय पांडे, प्रदीप दुवे, लोकेश दत्ता, अजय साही, अमर सिंह, कृपा राम, मनमोहन सिंह ने कहा कि आज ओमैक्स में रहने वाले लोग सड़क की दुर्दशा की वजह से पलायन को मजबूर हैं।
बद्दी की सड़कों की यही हालत रही तो जल्द ही बीबीएन खाली हो जाएगा। एक तरफ सरकार हिम चंडीगढ़ बसाने का दावा करती है लेकिन आजतक बद्दी की सड़कों का सुधार तो कर नहीं पाई। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा नेशनल हाईवे की दुर्दशा का दंश झेल रहे लोग अब बद्दी की सड़कों की खस्ताहाल से दुखी हैं। अगर सरकार व सम्बंधित विभागों ने जल्द सड़कों का सुधार नहीं किया तो लोग चक्का जाम करने ओर सड़कों पर उतरकर उग्र विरोध करने को मजबूर हो जाएंगे।
What's Your Reaction?



