बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक : मनमोहन शर्मा
ज़िला दण्डाधिकारी मनमोहन शर्मा ने कहा कि बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण की दिशा में प्रभावी कार्य के लिए इन दोनों महत्वपूर्ण विषयों को समदृष्टि से देखा जाना आवश्यक है। मनमोहन शर्मा आज यहां बाल श्रम के लिए ज़िला स्तर पर गठित कार्यबल समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि बाल संरक्षण के लिए सजग रहकर बाल कल्याण सुनिश्चित बनाया जा सकता है और इस दिशा में सभी को सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाल मज़दूरी को विभिन्न सरकारी विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं और औद्योगिक संस्थाओं एवं उद्योगों को आपसी समन्वय से कार्य करने की आवश्यकता है
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 02-01-2024
ज़िला दण्डाधिकारी मनमोहन शर्मा ने कहा कि बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण की दिशा में प्रभावी कार्य के लिए इन दोनों महत्वपूर्ण विषयों को समदृष्टि से देखा जाना आवश्यक है। मनमोहन शर्मा आज यहां बाल श्रम के लिए ज़िला स्तर पर गठित कार्यबल समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि बाल संरक्षण के लिए सजग रहकर बाल कल्याण सुनिश्चित बनाया जा सकता है और इस दिशा में सभी को सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाल मज़दूरी को विभिन्न सरकारी विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं और औद्योगिक संस्थाओं एवं उद्योगों को आपसी समन्वय से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त ऐसा वातावरण बनाना भी आवश्यक है कि किसी मजबूरी के कारण बच्चों को मज़दूरी न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से कम आयुवर्ग के बच्चों से किसी भी व्यापारिक प्रतिष्ठान, भूमिगत खदानों, ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थ वाले स्थान तथा इसी तरह के कई अन्य खतरनाक व्यवसाय इत्यादि में कार्य करवाना कानूनी रूप से अपराध है।
What's Your Reaction?



