कचरा प्रबंधन के लिए सीसीटीवी कैमरा के साथ लगाएं रेलिंग , जिला पर्यावरण योजना की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए निर्देश 

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा के अधिकारियों को बेहतर ठोस कचरा प्रबंधन के लिहाज से विभिन्न  वार्डों के तहत अति संवेदनशील (हॉटस्पॉट) स्थलों में सीसीटीवी कैमरा तथा रेलिंग लगाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने यह निर्देश आज ज़िला पर्यावरण योजना के अंतर्गत उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए

Jan 2, 2025 - 17:45
Jan 2, 2025 - 18:03
 0  59
कचरा प्रबंधन के लिए सीसीटीवी कैमरा के साथ लगाएं रेलिंग , जिला पर्यावरण योजना की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए निर्देश 
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  02-01-2025
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा के अधिकारियों को बेहतर ठोस कचरा प्रबंधन के लिहाज से विभिन्न  वार्डों के तहत अति संवेदनशील (हॉटस्पॉट) स्थलों में सीसीटीवी कैमरा तथा रेलिंग लगाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने यह निर्देश आज ज़िला पर्यावरण योजना के अंतर्गत उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए । मुकेश रेपस्वाल ने संबंधित अधिकारियों को कचरा प्रबंधन से संबंधित कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रसिद्ध मंजरी गार्डन तथा विभिन्न स्थानों पर ड्रैन सॉक की व्यवस्था के पुख्ता बनाए रखने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता को नगर परिषद चंबा के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण करने को निर्देशित किया।
 
उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि विशेष कर मोहल्ला हरदासपुर , मुगला सुल्तानपुर तथा ओवड़ी में लोगों के घरों से एकत्रित किया गया। कूड़ा -कचरा गालियों तथा सड़कों पर न पड़ा रहे। उन्होंने चंबा मुख्य बाजार में दुकानों से कचरा एकत्रीकरण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। मुकेश रेपस्वाल ने नगर परिषद चंबा के अंतर्गत घरों से एकत्रित किए गए पृथक्कृत (सेग्रिगेटेड) कूड़े-कचरे की प्रतिशत की समीक्षा को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जिला अधिकारियों को किन्हीं दो वार्डो में सर्वेक्षण करने को कहा। उपायुक्त ने जिला के सभी स्थानीय निकायों में कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन स्थलों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित नहीं बनने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तौर पर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। 
बैठक में प्लास्टिक प्रबंधन , इलेक्ट्रॉनिक व्यर्थ प्रबंधन , बायोमेडिकल व्यर्थ प्रबंधन, घरेलू व्यर्थ जल प्रबंधन शाहिद खनन प्रबंधन योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक में कार्यवाही का संचालन अधिशासी अभियंता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल शर्मा ने किया। पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र कुमार , उपनिदेशक कृषि भूपेंद्र सिंह , जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा , ज़िला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर , आयुष प्रभारी डॉ. योगेश जरयाल , सहायक अभियंता जल शक्ति दीपक भारद्वाज , लोक निर्माण सलेश राणा , कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद नीतिका ठाकुर , कनिष्ठ अभियंता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अखिल कुमार बैठक में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />