पांवटा साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में मनाया जाएगा 358 वां प्रकाश पर्व , तैयारियों में जुटी प्रबंधन कमेटी 

गुरु गोबिंद सिंह का 358 वाँ का प्रकाश पर्व पांवटा साहिब में 4 जनवरी से धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसके लिये आज से ही तैयारियां शुरू हो गयी है। प्रकटोत्सव पर पांवटा साहिब में श्री गुरुद्वारा साहिब में 4 जनवरी को अखंड पाठ के साथ शुरू होगा। गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के उप प्रधान जत्थेदार जोगा सिंह और प्रबंधक सरदार जागीर सिंह और कोषाध्यक्ष गुरमीत सिंह जत्थेदार हरभजन सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकटोत्सव पर पहले दिन शनिवार को अखंड पाठ के साथ शुरू होगा

Jan 2, 2025 - 17:41
Jan 2, 2025 - 17:57
 0  90
पांवटा साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में मनाया जाएगा 358 वां प्रकाश पर्व , तैयारियों में जुटी प्रबंधन कमेटी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  02-01-2025


गुरु गोबिंद सिंह का 358 वाँ का प्रकाश पर्व पांवटा साहिब में 4 जनवरी से धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसके लिये आज से ही तैयारियां शुरू हो गयी है। प्रकटोत्सव पर पांवटा साहिब में श्री गुरुद्वारा साहिब में 4 जनवरी को अखंड पाठ के साथ शुरू होगा। गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के उप प्रधान जत्थेदार जोगा सिंह और प्रबंधक सरदार जागीर सिंह और कोषाध्यक्ष गुरमीत सिंह जत्थेदार हरभजन सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकटोत्सव पर पहले दिन शनिवार को अखंड पाठ के साथ शुरू होगा। 

रविवार 5 जनवरी को शहर में पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। दोपहर 1 बजे नगर से विशेष नगर कीर्तन में स्कूली बच्चे बेंड सहित व गतका पार्टी अपने करतब दिखाते नजर आयेंगे। इस नगर कीर्तन मे सुन्दर पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब जी को सजाकर रखा जाएगा। यह नगर कीर्तन बद्रीपुर तक चलेगा और वहां से वापस गुरुद्वारा साहिब पंहुचेगा। सोमवार 6 जनवरी को निशान साहब झुलाये जायेंगे। अमृत संचार होगा। और अखंड पाठ होगा। 
सारा दिन विशेष दीवान सजेगा जिसमे स्कूलों के बच्चे, बाहर से आये हुए रागी व ढाढी जत्थे व स्थानीय रागी कीर्तन द्वारा संतो को निहाल करेंगे। और रात को कवि दरबार सजेगा जिसमे दूर दूर से आये कवि गुरु जी के जीवन से संबंधित रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या मे संगत पाँवटा साहिब पंहुच रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow