हिमाचल में हेल्थ प्रोफेशनल पोर्टल के तहत नर्सों का पंजीकरण शुरू,दवाइयों टेस्ट की भी ऑनलाइन उपलब्ध होगी जानकारी    

देश या प्रदेश के किसी भी अस्पताल में अब यह आसानी से पता लगाया जा सकेगा कि मरीज को उपचार किस नर्स ने दिया है। इसके लिए आभा आईडी को और प्रभावी बनाया जा रहा

Feb 23, 2026 - 15:38
Feb 23, 2026 - 15:42
 0  7
हिमाचल में हेल्थ प्रोफेशनल पोर्टल के तहत नर्सों का पंजीकरण शुरू,दवाइयों टेस्ट की भी ऑनलाइन उपलब्ध होगी जानकारी    
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    23-02-2026

देश या प्रदेश के किसी भी अस्पताल में अब यह आसानी से पता लगाया जा सकेगा कि मरीज को उपचार किस नर्स ने दिया है। इसके लिए आभा आईडी को और प्रभावी बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेशभर में हेल्थ प्रोफेशनल पोर्टल के तहत नर्सों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। 

इससे मरीज के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान वार्ड में दी गई दवाइयों समेत उपचार से जुड़ी सभी जानकारियां डिजिटल रूप से उपलब्ध होंगी। गौरतलब है कि प्रदेश के अस्पतालों में आभा कार्ड से पर्ची बनाने का काम शुरू हो चुका है। हालांकि अभी पर्चियां मैनुअल तरीके से लिखी जा रही हैं। 

आने वाले समय में कंप्यूटराइज पर्ची की व्यवस्था लागू की जाएगी। मरीज को जिस चिकित्सक से जांच करवानी होगी, उसकी ओपीडी में पर्ची स्वतः ट्रांसफर हो जाएगी। इसके बाद लिखी दवाइयों टेस्ट की जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। 

अब आभा आईडी में मरीज का उपचार करने वाली नर्स का नाम भी दर्ज रहेगा। अभी तक इस पोर्टल पर केवल चिकित्सकों का ही रिकॉर्ड उपलब्ध था। इसमें सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों की नर्सिंग स्टाफ का पंजीकरण किया जा रहा है। इससे मरीजों को जानकारी लेने में आसानी होगी। नर्सों की एक यूनिक हेल्थ प्रोफेशनल आईडी बनेगी। यह कार्य आयुष्मान भारत के तहत किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow