राहत : अब टोल बैरियरों पर ऑटोमेटिक सिस्टम के जरिए नहीं कटेंगे इंश्योरेंस के   चालान 

हिमाचल प्रदेश के वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश के विभिन्न टोल बैरियरों पर ऑटोमेटिक सिस्टम के जरिए कट रहे इंश्योरेंस के गलत चालानों पर अब पूरी तरह से रोक लग गई है। मीडिया ने जनता की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जमीनी हकीकत और लोगों की परेशानियों को उजागर करने के बाद परिवहन विभाग ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लिया है।

Feb 19, 2026 - 11:43
 0  9
राहत : अब टोल बैरियरों पर ऑटोमेटिक सिस्टम के जरिए नहीं कटेंगे इंश्योरेंस के   चालान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  19-02-2026

हिमाचल प्रदेश के वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश के विभिन्न टोल बैरियरों पर ऑटोमेटिक सिस्टम के जरिए कट रहे इंश्योरेंस के गलत चालानों पर अब पूरी तरह से रोक लग गई है। मीडिया ने जनता की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जमीनी हकीकत और लोगों की परेशानियों को उजागर करने के बाद परिवहन विभाग ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। 
परिवहन विभाग ने सिस्टम में आ रही उन तकनीकी खामियों को दूर कर लिया है, जो जनता के लिए बड़ी सिरदर्दी बनी हुई थीं। अब वैध दस्तावेज होने पर किसी भी वाहन चालक को बेवजह जुर्माने का सामना नहीं करना पड़ेगा। कांगड़ा के रानीताल स्थित घट्टा बैरियर सहित सोलन व अन्य बैरिसरों से यह विवाद शुरू हुआ था, जिसमें वाहन चालकों को इंश्योरेंस के नाम दो-दो हजार के चालान कट रहे थे। कई मामलों में वाहन मालिकों के पास वैध इंश्योरेंस होने के बावजूद सिस्टम उन्हें बिना बीमा के दिखा रहा था और स्वत: ही ऑनलाइन चालान जनरेट हो रहे थे।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सिस्टम की खामियों को दूर कर इसे वाहन पोर्टल के साथ बेहतर तरीके से सिंक किया गया है। अब जैसे ही किसी वाहन का बीमा अपडेट होगा, टोल बैरियर पर लगा कैमरा उसे तुरंत पहचान लेगा। इस सुधार से न केवल पारदर्शिता आएगी , बल्कि उन सैकड़ों लोगों को भी राहत मिलेगी जिन्हें सिस्टम की गलती की सजा भुगतनी पड़ रही थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow