धर्मशाला में सचिन शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा की सक्रिय सदस्यता अभियान हेतु बैठक संपन्न 

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला कांगड़ा की सक्रिय सदस्यता अभियान हेतु बैठक धर्मशाला में जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्ष में हुई। जिसमें प्रदेश भाजपा महामंत्री  त्रिलोक कपूर  विशेष रुप से उपस्तिथ रहे

Oct 14, 2024 - 01:11
 0  63
धर्मशाला में सचिन शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा की सक्रिय सदस्यता अभियान हेतु बैठक संपन्न 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा     13-10-2024

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला कांगड़ा की सक्रिय सदस्यता अभियान हेतु बैठक धर्मशाला में जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्ष में हुई। जिसमें प्रदेश भाजपा महामंत्री  त्रिलोक कपूर  विशेष रुप से उपस्तिथ रहे। बैठक को संबोधित करते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा कि पूरे भारत में 14 अक्तूबर से बूथ स्तर पर भाजपा का सक्रिय सदस्यता चलेगा और जिला कांगड़ा के भी चारों विधानसभा क्षेत्रों में हर बूथ पर भाजपा सक्रिय सदस्यों की सदस्यता करेगी। 

जिसके लिए मंडल स्तर पर पांच सदस्यों की छोटी टोली का गठन किया गया है ताकि इस अभियान को और तेजी से बढाया जा सके । सक्रिय सदस्य बनने का पात्र अभियार्थी वही होगा जिसने पार्टी द्वारा दिए लक्ष्य के तहत सदस्यों को जोडा़ होगा। त्रिलोक कपूर ने कहा कि भाजपा जिला कांगड़ा में रिकार्ड सदस्यों को पार्टी से जोडेगी और पुन: भाजपा पूरे विश्व में सबसे बडी़ पार्टी बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

इस बैठक में सदस्यता अभियान प्रभारी सुमीत शर्मा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पवन काजल पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी,  पूर्व विधायक अरूण मेहरा व जिला महामंत्री दविंदर कोहली व राकेश चौहान व चारों मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow