प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने पति की गला घोंटकर की हत्या, प्रेमी संग महिला गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पंचायत भ्रांता के गांव साई दा लाहड़ में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप

Mar 16, 2025 - 12:36
 0  179
प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने पति की गला घोंटकर की हत्या, प्रेमी संग महिला गिरफ्तार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    16-03-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पंचायत भ्रांता के गांव साई दा लाहड़ में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप है। मृतक की पहचान प्रवासी मजदूर वेद प्रकाश (43) के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक वेद प्रकाश शराब के नशे में घर लौटा था, जहां पत्नी ने गला दबाकर उसकी हत्या की और फिर चेहरे व गले पर तेजधार चीज से वार किए।

पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी की कॉल रिकॉर्डिंग भी बरामद की है। इससे साफ हुआ कि दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। महिला राज माला और उसके प्रेमी त्रिलोक कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार वेद प्रकाश निवासी बदायूं, उत्तर प्रदेश परिवार के साथ कई वर्षों से साई दा लाहड़ में किराये के मकान में रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा हैं। वह शराब पीने का आदी था। 

आरोप है कि उसकी पत्नी का त्रिलोक के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसे लेकर दपंती के बीच अकसर झगड़ा होता था। वीरवार रात भी झगड़ा हुआ और महिला ने रात को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पत्नी की गतिविधियां संदिग्ध लगी थीं। पूछताछ के दौरान बिहार निवासी त्रिलोक कुमार का नाम भी सामने आया था। 

पुलिस ने सीसीटीवी और पत्नी के फोन कॉल डिटेल को खंगाला तो राजमाला व त्रिलोक की कुछ कॉल रिकॉर्डिंग भी सामने आई, जिसमें वेद प्रकाश की हत्या को लेकर षड्यंत्र रच रहे थे। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पूरी बात पुलिस को बता दी। 

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow