प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी से बढ़ी ठंडक

हिमाचल प्रदेश में यलो अलर्ट के बीच पांच जिलों लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा, सिरमौर में पहाड़ों पर बर्फबारी और शिमला-कांगड़ा समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई

Mar 16, 2025 - 13:06
 0  23
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी से बढ़ी ठंडक
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     16-03-2025

हिमाचल प्रदेश में यलो अलर्ट के बीच पांच जिलों लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा, सिरमौर में पहाड़ों पर बर्फबारी और शिमला-कांगड़ा समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई। कई स्थानों पर शुक्रवार दोपहर बाद से शुरू हुआ बारिश-बर्फबारी का दौर शनिवार को भी जारी रहा। इससे प्रदेश में ठंडक बढ़ गई है।

जलोड़ी जोत पर बर्फबारी से एनएच 305 आनी-कुल्लू वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हो गया है। अटल टनल रोहतांग से आवाजाही हो रही है। कुल्लू, लाहौल चंबा, किन्नौर सहित जम्मू-कश्मीर में हिमखंड गिरने का अलर्ट जारी हुआ है। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं 17, 19 और 20 मार्च  को लाहौल और स्पीति और किन्नौर और चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचे इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 18 और 21 मार्च  को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow