एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला जाच्छ गांव का प्रतिनिधिमंडल, रास्ते की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान से आज(बुधवार) को जिला कांगड़ा की तहसील नूरपुर के गांव जाच्छ में रास्ते की समस्या को लेकर गुरु रविदास ग्राम सुधार सभा के माध्यम से अनुसूचित जाति समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

Feb 25, 2026 - 16:35
Feb 25, 2026 - 16:39
 0  4
एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला जाच्छ गांव का प्रतिनिधिमंडल, रास्ते की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   25-02-2026

हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान से आज(बुधवार) को जिला कांगड़ा की तहसील नूरपुर के गांव जाच्छ में रास्ते की समस्या को लेकर गुरु रविदास ग्राम सुधार सभा के माध्यम से अनुसूचित जाति समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। 

इस दौरान एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों से बातचीत कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सभा के सचिव गुरदयाल सिंह ने बताया कि संबंधित रास्ते के एक ओर डॉ. वाई.एस. परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर  (नौणी) का क्षेत्रीय कार्यालय स्थित है तथा दूसरी ओर भूमि एनडीआरएफ के नाम दर्ज है। 

यह रास्ता दोनों विभागों की सीमाओं के साथ लगता है और अत्यंत संकरा है, जिस पर केवल पैदल या दोपहिया वाहन ही गुजर सकते हैं। बड़े वाहन वहां से नहीं निकल पाते। उन्होंने बताया कि पंचायत जाच्छ, बासा बजीरां और कुलाहन के लगभग 5 से 6 हजार लोग इस समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं। 

रास्ता पर्याप्त चौड़ा न होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे कृषि वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते, जिससे कृषि योग्य भूमि बंजर होती जा रही है। आपात स्थिति में एंबुलेंस तक गांव में प्रवेश नहीं कर पाती, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कुलदीप धीमान ने कहा कि एससी आयोग समाज के कमजोर वर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। 

आयोग को प्राप्त शिकायतों एवं मामलों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है और प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लिया जाता है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा, सदस्य सचिव विनय मोदी , हरि चंद संधू,रमेश चंद,विजय कुमार और वीरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow