वरिष्ठ नागरिकों के लिए मददगार साबित हो रहा है डे केयर सेंटर , स्थापना दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए हुए कई कार्यक्रम 

आस्था वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जिला मुख्यालय नाहन में संचालित किया जा रहे है डे केयर सेंटर में आज स्थापना दिवस मनाया गया यहां आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया। सोसाइटी द्वारा यहां वरिष्ठ नागरिकों के लिए आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मीडिया से बात करते हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे सेवानिवृत्त कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर अमर सिंह चौहान ने बताया कि आस्था सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे डे केयर सेंटर का 9 वाँ स्थापना दिवस मनाया जा रहा है जिसमें वरिष्ठ नागरिक हिस्सा लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी हिस्सा बन रहे है

Feb 25, 2026 - 19:46
Feb 25, 2026 - 20:17
 0  29
वरिष्ठ नागरिकों के लिए मददगार साबित हो रहा है डे केयर सेंटर , स्थापना दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए हुए कई कार्यक्रम 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन
  25-02-2026
आस्था वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जिला मुख्यालय नाहन में संचालित किया जा रहे है डे केयर सेंटर में आज स्थापना दिवस मनाया गया यहां आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया। सोसाइटी द्वारा यहां वरिष्ठ नागरिकों के लिए आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मीडिया से बात करते हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे सेवानिवृत्त कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर अमर सिंह चौहान ने बताया कि आस्था सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे डे केयर सेंटर का 9 वाँ स्थापना दिवस मनाया जा रहा है जिसमें वरिष्ठ नागरिक हिस्सा लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी हिस्सा बन रहे है। 
उन्होंने कहा कि आस्था सोसाइटी वरिष्ठ नागरिकों के लिए मददगार साबित हो रही है और पिछले कई सालों से संचालित इस केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के हित में कार्य किया जा रहे हैं। उन्हें भी कहा कि सोसाइटी के सौजन्य से माह में दो बार स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जाता है जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त दवाइयां भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि डे केयर सेंटर में करीब 400 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत है जो यहां आकर डे केयर सेंटर में अपना समय व्यतीत करते है। डे केयर सेंटर के माध्यम से इस तरह के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर और उन्हें एक बेहतर माहौल देने का जो कार्य किया जा रहा है वह बहुत सराहनीय है। 
उन्होंने बताया कि अक्सर बढ़ती उम्र के साथ वरिष्ठ नागरिक अकेले हो जाते हैं लेकिन यहां शहर के सभी वरिष्ठ नागरिकों को एक साथ जोड़ा जा रहा है। डे केयर सेंटर का 9वां स्थापना दिवस के मौके पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए यहां मॉडलिंग गीत संगीत समेत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समय-समय पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए यहां स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाते हैं और इसमें शहर के करीब 400 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow