नाहन ब्लॉक के 10 भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्यों का स्वागत-अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित
आज सिरमौर भाजपा कार्यालय "दीप कमल" नाहन में नाहन विकास खण्ड के 10 भाजपा समर्थित नव-निर्वाचित बीडीसी सदस्यों का स्वागत-अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 3 जून, 2026 :
आज सिरमौर भाजपा कार्यालय "दीप कमल" नाहन में नाहन विकास खण्ड के 10 भाजपा समर्थित नव-निर्वाचित बीडीसी सदस्यों का स्वागत-अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य रमेश चौधरी( पालियो ), कर्म सिंह (त्रिलोकपुर ), रीना रानी (काला आम ) दिनेश कुमार( सतिवाला), संजीव कुमार (विक्रम बाग -देवनी ), मनीषा (सुरला -चाकली ), देवयानी (नाहन), कर्म चंद (सैन की सैर ), वीरेंदर ठाकुर (धगेड़ा-रामा धौन), माया देवी (कौला वाला भूड़)। शामिल रहे।
डॉ. बिंदल ने नव-निर्वाचित बीडीसी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए सभी सदस्यों से संगठन और जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया।
What's Your Reaction?