नूरपुर में तैनात प्रवक्ता इतिहास देश राज ठाकुर ने परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों को दिए कई महत्वपूर्ण टिप्स  

बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में विद्यार्थी अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उत्तर लिखते समय अधिक से अधिक हेडिंग का प्रयोग करें। वहीं स्पष्ट और सुव्यवस्थित प्रस्तुति से परीक्षक पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा प्रश्नपत्र में दिए गए अंकों के अनुसार ही उत्तर की लंबाई तय करें

Feb 23, 2026 - 15:24
Feb 23, 2026 - 15:46
 0  22
नूरपुर में तैनात प्रवक्ता इतिहास देश राज ठाकुर ने परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों को दिए कई महत्वपूर्ण टिप्स  

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला 23-02-2026

बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में विद्यार्थी अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उत्तर लिखते समय अधिक से अधिक हेडिंग का प्रयोग करें। वहीं स्पष्ट और सुव्यवस्थित प्रस्तुति से परीक्षक पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा प्रश्नपत्र में दिए गए अंकों के अनुसार ही उत्तर की लंबाई तय करें। यदि प्रश्न पांच अंकों का है तो उत्तर भी उसी अनुरूप विस्तार से लिखा जाए। 

अनावश्यक लंबा या अत्यधिक छोटा उत्तर अंक कटने का कारण बन सकता है। यह सलाह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरियां (नूरपुर) में तैनात प्रवक्ता इतिहास देश राज ठाकुर ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों को दी। 

उन्होंने सलाह दी कि उत्तर लिखते  समय महत्वपूर्ण तिथियों, घटनाओं और व्यक्तियों के नाम को रेखांकित करें। इससे उत्तर स्पष्ट और प्रभावी बनता है तथा परीक्षक को मुख्य बिंदु समझने में आसानी होती है। प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर क्रमबद्ध ढंग से लिखें। पैराग्राफ छोटे-छोटे रखें और जहां संभव हो, बिंदुवार उत्तर दें। इसके अलावा साफ-सुथरी लिखावट और सही वर्तनी भी अच्छे अंक दिलाने में सहायक होती है।

उन्होंने कहा कि इतिहास विषय में मानचित्र आधारित प्रश्नों और महत्वपूर्ण तिथियों का विशेष महत्व होता है। विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले इनका अच्छे से अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें और समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें। नियमित पुनरावृत्ति और अभ्यास से ही बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow