स्कूलों में मिड-डे मील में अब बच्चों को परोसी जाएंगी प्रोटीन से भरपूर मशरूम
स्कूलों में मिड-डे मील में अब बच्चों को प्रोटीन से भरपूर मशरूम भी मिलेगी। इसमें खास बात यह है कि यह मशरूम स्कूल में ही उगाई जाएगी। यह अनूठी पहल प्रारंभिक चरण में जिला सोलन से शुरू की गई
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 22-02-2026
स्कूलों में मिड-डे मील में अब बच्चों को प्रोटीन से भरपूर मशरूम भी मिलेगी। इसमें खास बात यह है कि यह मशरूम स्कूल में ही उगाई जाएगी। यह अनूठी पहल प्रारंभिक चरण में जिला सोलन से शुरू की गई है। खुंब अनुसंधान केंद्र एवं निदेशालय के विशेषज्ञ अध्यापकों को मशरूम तैयार करने का प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद इसे स्कूलों में भी तैयार किया जाएगा।
एमडीएम जिला नोडल अधिकारी राजकुमार पराशर ने बताया कि बच्चों को स्कूल में तैयार ताजा मशरूम परोसा जाएगा। इसके लिए स्कूलों में न्यूट्रीशन गार्डन के तहत मशरूम तैयार होगी। इसे मिशन व्हाइट अंब्रेला का नाम दिया गया है।
इसके लिए 24 फरवरी को जिले के चयनित 24 स्कूलों के टीजीटी और प्रवक्ताओं को डीएमआर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद यह अपने-अपने क्लस्टर स्कूलों के अध्यापकों और बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। इसमें बच्चों को जहां मशरूम की जानकारी मिलेगी वहीं स्कूल में ही ताजा मशरूम मिड-डे मिल में सेवन करेंगे।
स्कूल न्यूट्रीशियन गार्डन के तहत स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से मिशन व्हाइट अंब्रेला योजना को शुरू किया जा रहा है। इस मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोटीन से भरपूर दोपहर का भोजन देना है। इसमें प्रारंभिक चरण में जिले के 24 क्लस्टर स्कूलों को चुना गया है।
यहां से विज्ञान टीजीटी और प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद यह स्कूल के अन्य क्लस्टर अध्यापकों को प्रशिक्षण देकर स्कूलों में मिलकर मशरूम तैयार करेंगे। इसमें बच्चे स्कूल में तैयार ताजा मशरूम का सेवन मिड-डे-मील में करेंगे।
What's Your Reaction?



