प्रदेश के विभिन्न टोल बैरियरों पर ऑटोमेटिक सिस्टम के जरिए कट रहे इंश्योरेंस के गलत चालानों पर रोक 

हिमाचल प्रदेश के वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश के विभिन्न टोल बैरियरों पर ऑटोमेटिक सिस्टम के जरिए कट रहे इंश्योरेंस के गलत चालानों पर अब पूरी तरह से रोक लग

Feb 19, 2026 - 15:53
Feb 19, 2026 - 15:54
 0  20
प्रदेश के विभिन्न टोल बैरियरों पर ऑटोमेटिक सिस्टम के जरिए कट रहे इंश्योरेंस के गलत चालानों पर रोक 

यंगवाता न्यूज़ - धर्मशाला    19-02-2026

हिमाचल प्रदेश के वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश के विभिन्न टोल बैरियरों पर ऑटोमेटिक सिस्टम के जरिए कट रहे इंश्योरेंस के गलत चालानों पर अब पूरी तरह से रोक लग गई है। 

समाचार पत्र द्वारा जमीनी हकीकत और लोगों की परेशानियों को उजागर करने के बाद परिवहन विभाग ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। परिवहन विभाग ने सिस्टम में आ रही उन तकनीकी खामियों को दूर कर लिया है, जो जनता के लिए बड़ी सिरदर्दी बनी हुई थीं। 

अब वैध दस्तावेज होने पर किसी भी वाहन चालक को बेवजह जुर्माने का सामना नहीं करना पड़ेगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सिस्टम की खामियों को दूर कर इसे वाहन पोर्टल के साथ बेहतर तरीके से सिंक किया गया है। 

अब जैसे ही किसी वाहन का बीमा अपडेट होगा, टोल बैरियर पर लगा कैमरा उसे तुरंत पहचान लेगा। इस सुधार से न केवल पारदर्शिता आएगी, बल्कि उन सैकड़ोंं लोगों को भी राहत मिलेगी जिन्हें सिस्टम की गलती की सजा भुगतनी पड़ रही थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow