वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा सहित 23 विभूतियों को सिरमौर गौरव सम्मान , उत्कृष्ट कार्यों के लिए शंखनाद संगठन ने किये पुरस्कृत

साहित्यिक ,सांस्कृतिक , रंगमंच और समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले 11 वर्षों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली सामाजिक संस्था शंखनाद सामाजिक संगठन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नाहन में एक राज्यस्तरीय साहित्यिक सांस्कृतिक और सम्मान समारोह विरासत-2026 का आयोजन किया , जिसमें समाज में अलग अलग क्षेत्रों में प्रशंसनीय कार्य करने वालों को सिरमौर गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया। 

Feb 23, 2026 - 12:14
Feb 23, 2026 - 12:23
 0  53
वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा सहित 23 विभूतियों को सिरमौर गौरव सम्मान , उत्कृष्ट कार्यों के लिए शंखनाद संगठन ने किये पुरस्कृत
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  23-02-2026
साहित्यिक ,सांस्कृतिक , रंगमंच और समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले 11 वर्षों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली सामाजिक संस्था शंखनाद सामाजिक संगठन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नाहन में एक राज्यस्तरीय साहित्यिक सांस्कृतिक और सम्मान समारोह विरासत-2026 का आयोजन किया , जिसमें समाज में अलग अलग क्षेत्रों में प्रशंसनीय कार्य करने वालों को सिरमौर गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया। 
संस्था के निदेशक डॉ .श्रीकांत अकेला ने बताया कि उनका संगठन शंखनाद सामाजिक संगठन हिमाचल प्रदेश कला साहित्य भाषा अकादमी के सहयोग से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक साहित्यिक सांस्कृतिक और अलंकरण समारोह में समाज सेवा , रंगमंच , लोक संगीत , सुगम संगीत , लोक संस्कृति साहित्य , लेखन , पर्यावरण संरक्षण , पत्रकारिता , कर्म दक्षता , शिक्षा और कला आदि क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य करने वाले विशिष्ट जनों को सम्मान प्रदान किया। 
राज्यस्तरीय कवि सम्मेलन के साथ साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया।  कार्यक्रम में माने जाने कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति से समारोह में चार चाँद लगाये। शंखनाद सामाजिक संगठन के इस विशिष्ट सम्मान समारोह विरासत -2026 के मुख्य अतिथि जिला सोलन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी , प्रसिद्ध लेखक एवं साहित्यकार डॉ .अजय पाठक रहे , जबकि समारोह की अध्यक्षता सहायक आयुक्त , राज्य कर और उत्पाद शुल्क एवं प्रसिद्ध गीतकार एवं साहित्यकार हिमाचल प्रदेश डी.आर .भारद्वाज ने की। 
राज्यस्तरीय कवि सम्मेलन में अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध पहाड़ी कवि और साहित्यकार, सहायक नियंत्रक वित्त ,वित्त विभाग, हिमाचल प्रदेश श्री प्रताप पराशर शामिल हुए , समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी .हरिपुरधार कैप्टन  रमेश चन्द चौहान , एडवोकेट एवं समाजसेवी जीनत खान , रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं  समाजसेवी मनीष जैन , जिला भाषा अधिकारी  कांता नेगी , साहित्यकार समाजसेवी श्रीमती अनुदीप भारद्वाज , और पार्षद नगर परिषद नाहन एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री विक्रम वर्मा जी शामिल थे ,इस राज्यस्तरीय अलंकरण समारोह में जिन विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया। 
 
इन्हे मिला सिरमौर गौरव सम्मान  


इसमें शिक्षा-संस्कृति क्षेत्र से निरूपमा जोशी , समाज सेवा से जया चौहान , समाजसेवा से बलबीर ठाकुर , चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. नवीन गुप्ता , कार्य दक्षता व व्यवसाय से अजय कांत अग्रवाल , शिक्षा व लेखन क्षेत्र से डॉ. विनीता पाल, कार्य दक्षता के लिए आरटीओ सोना चौहान को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र से नरेंद्र नेगी , धर्म व संस्कृति संरक्षण के लिए सुदेश सिंगला , कार्यदक्षता के लिए अरावली संगठन से डॉ. यशपाल शर्मा , साहित्य सेवा के लिए शून्य विनोद , खेल प्रतिभा के लिए सतनाम सिंह , धर्म संस्कृति के लिए रीता ठाकुर , पत्रकारिता के लिए सुभाष शर्मा और पंकज सिंगटा , रंगमंच के लिए वसीम खान , पर्यावरण संरक्षण के लिए विजय कुमार आजाद , ग्रामीण पत्रकारिता के लिए भेखानंद वर्धन , साहित्य लेखन के लिए डॉ. शबाना सैय्यद , गीत-संगीत के लिए अनुराधा राही, लोक संस्कृति संरक्षण के लिए जगदीश शर्मा, युवा लेखक मोक्ष शर्मा, समाजसेवा के लिए आयुष कंवर को पुरस्कृत किया गया। इस समारोह में डॉ.सुरेश जोशी , उषा शर्मा , प्रो अमर सिंह , जया चौहान  ,ओंकार ज़मवाल , निशा अग्रवाल , ज़ितेन्द्र थापा , राकेश थापा , राकेश भारद्वाज  सहित अनेक  समाजसेवियों , शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow