जल संरक्षण के लिए संत निरंकारी मिशन पहल , अमृत प्रोजेक्ट के तहत 1500 स्थानों पर की जा रही जल स्रोतों की सफाई

संत निरंकारी मिशन द्वारा चलाए जा रहे अमृत प्रोजेक्ट के चौथे चरण के तहत देशभर में आज जल स्रोतों की सफाई की जा रही है। इसी कड़ी में मिशन की ओर से नाहन शिमला रोड स्थित पार्किंग के समीप बावड़ी की सफाई की गई और लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। जानकारी देते हुए संत निरंकारी मिशन के प्रचारक एवं सहायक मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अमृत प्रोजेक्ट के तहत आज पूरे देश भर में संत निरंकारी मिशन की ओर से 1500 जल स्रोतों की सफाई की जा रही है

Feb 23, 2026 - 12:10
Feb 23, 2026 - 12:21
 0  4
जल संरक्षण के लिए संत निरंकारी मिशन पहल , अमृत प्रोजेक्ट के तहत 1500 स्थानों पर की जा रही जल स्रोतों की सफाई
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  23-02-2026
संत निरंकारी मिशन द्वारा चलाए जा रहे अमृत प्रोजेक्ट के चौथे चरण के तहत देशभर में आज जल स्रोतों की सफाई की जा रही है। इसी कड़ी में मिशन की ओर से नाहन शिमला रोड स्थित पार्किंग के समीप बावड़ी की सफाई की गई और लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। जानकारी देते हुए संत निरंकारी मिशन के प्रचारक एवं सहायक मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अमृत प्रोजेक्ट के तहत आज पूरे देश भर में संत निरंकारी मिशन की ओर से 1500 जल स्रोतों की सफाई की जा रही है। 
उन्होंने बताया कि अमृत प्रोजेक्ट का पहला चरण वर्ष 2023 में भारत के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से शुरू किया गया था। स्वच्छ जल स्वच्छ मन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संत निरंकारी मिशन द्वारा अमृत प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिशन का उद्देश्य, सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी की शिक्षाओं को आगे बढ़ाते हुए मानवता और प्रकृति की सेवा का संदेश देना है। अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है कि वे जल स्रोतों को स्वच्छ रखें और जल संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझें। 
उन्होंने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश सदैव यही रहा है कि हम इस धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए पहले से अधिक सुंदर, स्वच्छ और संतुलित रूप में संजोकर रखें। ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान उसी पावन संकल्प का सजीव प्रतीक है, जो मानव को प्रकृति, समाज और आत्मा से जोड़ते हुए करुणा, संतुलन और सौहार्द से परिपूर्ण भविष्य की ओर मार्गदर्शन करता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow