छोटे एलपीजी सिलेंडर भरते समय लीक हुई गैस से भड़की आग , दो बच्चों सहित पांच झुलसे , पीजीआई रेफर
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस तीन में व्यावसायिक से घरेलू सिलिंडर में गैस भरते समय आग भड़क गई और जोर का धमाका हुआ। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें दो बच्चियां , दो महिलाएं और एक व्यक्ति शामिल है। घायलों को बद्दी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया।। इसके बाद सभी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 01-03-2025
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस तीन में व्यावसायिक से घरेलू सिलिंडर में गैस भरते समय आग भड़क गई और जोर का धमाका हुआ। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें दो बच्चियां , दो महिलाएं और एक व्यक्ति शामिल है। घायलों को बद्दी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया।। इसके बाद सभी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पांचों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। गैस लीक होना धमाके का कारण बताया जा रहा है।
What's Your Reaction?






