यह दीपावली, माय भारत वाली कार्यक्रम के तहत सोलन कॉलेज व ब्वॉयज सीसे स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवी आए आगे

भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के द्वारा माय भारत पोर्टल की पहली वर्षगांठ के अवसर पर यह दिवाली - माय भारत वाली थीम के अंतर्गत तीन दिवसीय मेगा इवेंट का रविवार को शुरू हुआ

Oct 27, 2024 - 20:46
Oct 27, 2024 - 20:51
 0  53
यह दीपावली, माय भारत वाली कार्यक्रम के तहत सोलन कॉलेज व ब्वॉयज सीसे स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवी आए आगे

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    27-10-2024

भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के द्वारा माय भारत पोर्टल की पहली वर्षगांठ के अवसर पर यह दिवाली - माय भारत वाली थीम के अंतर्गत तीन दिवसीय मेगा इवेंट का रविवार को शुरू हुआ। यह चार दिवसीय अभियान 30 अक्टूबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों द्वारा कई गतिविधियां की जाएगी। 

जिला सोलन में राजकीय महाविद्यालय सोलन की एनएसएस इकाई के 50 स्वयंसेवी स्वच्छता ही सेवा, सेवा से सीखे और यातायात प्रबंधन जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे। राष्ट्रीय महाविद्यालय सोलन के प्राचार्य डॉक्टर एचएल शर्मा ने स्वयंसेवियों और महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रियंका मुल्तानी को इस मेगा इवेंट के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। 

उन्होंने स्वयंसेवियों को बताया कि  माय भारत पोर्टल युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने  और नए कौशल सीखने के अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने स्वयंसेवियों को एनएसएस की गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

सोलन शहर में यह दीपावली माय भारत वाली मनाई जा रही है। यह बात सोलन ब्वॉयज सीसे स्कूल की एनएसएस प्रभारी कल्पना परमार  ने कही। उन्होंने बताया कि इस बार की दीपावली विद माय भारत- ये दीपावली माय भारत वाली थीम पर आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ब्वॉयज सीनियर सेकंडरी स्कूल को इसका जिम्मा सौंपा गया है।

परमार ने बताया कि इसी कड़ी में रविवार को ब्वॉयज सीसे स्कूल सोलन के स्वयंसेवियों ने सोलन बाजार में सफाई की और लोगों को स्वच्छता के लिए भी जागरूक किया। इसके लिए व्यापार मंडल सोलन की सहायता से भी अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान आने वाले तीन दिनों में भी जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />