उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया 10 विज्ञान प्रयोगशालाओं का लोकार्पण, विद्यार्थियों से किया संवाद

उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में विज्ञान प्रयोगशाला सहित जिला की 10 अन्य विज्ञान प्रयोगशालाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने बताया की सीएसआर के माध्यम से प्रत्येक प्रयोगशाला पर 10-10 लाख रुपये खर्च किए गए है।

Jun 16, 2026 - 16:31
 0  1
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया 10 विज्ञान प्रयोगशालाओं का लोकार्पण, विद्यार्थियों से किया संवाद

यंगवार्ता न्यूज नाहन 16 जून, 2026 : 

 उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में विज्ञान प्रयोगशाला सहित जिला की 10 अन्य विज्ञान प्रयोगशालाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने बताया की सीएसआर के माध्यम से प्रत्येक प्रयोगशाला पर 10-10 लाख रुपये खर्च किए गए है।

इसके उपरांत उद्योग मंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई विज्ञान व गणित विषय पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। उन्होंने बताया की सभी विज्ञान प्रयोगशाला में एक-एक अध्यापक भी नियुक्त कर दिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को गणित व विज्ञान का बेहतर ज्ञान प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया को इन प्रयोगशालाओं में विभिन्न प्रकार के लगभग 250 से अधिक मॉडल स्थापित किए गए है जिससे बच्चों को इन विषयों में बेहतर ज्ञानवर्धन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इन विज्ञान प्रयोगशालाओं में कक्षा छः से दसवीं तक के विद्यार्थियों को विज्ञान तथा गणित विषय सम्बन्धी समस्याओं और नियमों, तर्कों व सूत्रों को बेहतर ढंग से समझाया जाएगा जिससे बच्चों की इन विषयों के प्रति रूचि भी बढेगी।


उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस कड़ी मेें वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा को सीबीएसई घोषित किया गया है।  उन्होंने कहा कि सीबीएससी प्रणाली लागू होने से सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा शिलाई विस क्षेत्र के 20 स्कूलों में 2500 से अधिक डेस्क बच्चों को बैठने के लिए उपलब्ध करवाए.गए है ताकि सरकारी स्कूलों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ शिक्षा के स्तर में सुधार व विद्यार्थियों में आत्म विश्वास पैदा हो सके।


उन्होंने कहा कि सभी सरकारी स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं जैसे कमरे, प्रयोगशाला, भवन, खेल मैदान इत्यादि उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है, जिसके परिणाम स्वरूप जिला सिरमौर के बच्चे विभिन्न स्तरीय प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर अपना प्रदर्शन कर रहे है। हाल ही मे टीजीटी आटर्स की हुई परीक्षा में 425 पदों में से 102 पदों पर सिरमौर जिला के अभ्यार्थियों का चयन हुआ है।


कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक व मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर नेस्ले जिज्ञासा परियोजना की प्रबन्धक मीनाक्षी, जयदीप, अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार तथा उप निदेशक उच्च शिक्षा विजय राघव व प्रधानाचार्य कफोटा इंद्र मोहन ने मुख्य अतिथि को शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसडीएम कफोटा रमन कुमार शर्मा, बीडीओ तिलोरधार राजेश नेगी, एपीएमसी अध्यक्ष सीता राम शर्मा, मण्डल अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शिलाई कल्याण धामटा, सदस्य जिला परिषद सतौन खत्री सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow