976 दिन बाद भी दृष्टिबाधितों की मांगे नहीं हुई पूरी, दृष्टिहीनों से पुलिस ने की धक्का-मुक्की

शिमला में पिछले 976 दिनों से अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधितों का गुस्सा मंगलवार को एक बार फिर से सड़कों पर फूट पड़ा। दृष्टिबाधितों ने सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर चक्का जाम किया

Jun 16, 2026 - 16:58
 0  2
976 दिन बाद भी दृष्टिबाधितों की मांगे नहीं हुई पूरी, दृष्टिहीनों से पुलिस ने की धक्का-मुक्की

यंगवार्ता  न्यूज शिमला 16 जून, 2026 : 

शिमला में पिछले 976 दिनों से अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधितों का गुस्सा मंगलवार को एक बार फिर से सड़कों पर फूट पड़ा। दृष्टिबाधितों ने सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर चक्का जाम किया जिससे कुछ देर तक आवाजाही ठप्प रही। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हो गई। 

दृष्टिबाधित जन संगठन के सदस्य राजेश ठाकुर ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाकर बैकलॉग भर्तियां और आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं।976 धरने पर बैठने के बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई है ऐसे में दृष्टिबाधितों के पास चक्का जाम के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता है सरकार जब तक दृष्टिबाधितों की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन नहीं रुकेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow