प्रदेश में दुर्लभ गुच्छी को हर मौसम में उगाने की तैयारी, खुंब निदेशालय ने किसानों को दिया बीज  

जंगलों में पाई जाने वाली दुर्लभ गुच्छी पर अब एक साथ तीन तरह के तापमान में शोध चलेगा। सबसे ठंडे, मध्यम और उच्च तापमान वाले इलाकों में इसे उगाने की तैयारी

Feb 10, 2026 - 13:00
 0  56
प्रदेश में दुर्लभ गुच्छी को हर मौसम में उगाने की तैयारी, खुंब निदेशालय ने किसानों को दिया बीज  

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 10-02-2026

जंगलों में पाई जाने वाली दुर्लभ गुच्छी पर अब एक साथ तीन तरह के तापमान में शोध चलेगा। सबसे ठंडे, मध्यम और उच्च तापमान वाले इलाकों में इसे उगाने की तैयारी है। इसे लेकर खुंब निदेशालय सोलन (डीएमआर) ने पालमपुर, सिरमौर और चौपाल के किसानों को गुच्छी का बीज दिया है।

चौपाल जहां ठंडा क्षेत्र है, वहीं पालमपुर मध्यम और सिरमौर सबसे ज्यादा तापमान वाला क्षेत्र है। यदि तीनों क्षेत्रों में इसकी अच्छी पैदावार होती है तो गुच्छी प्रदेशभर में किसी भी तापमान पर आसानी से उगाई जा सकेगी। हालांकि, इंडोर व आउटडोर में गुच्छी को उगाने पर शोध सफल हो चुका है। इसमें डीएमआर की देखरेख में किसान कार्य कर रहे हैं। 

एक माह में इसमें फ्रूट बॉडी आने की भी उम्मीद है। जानकारी के अनुसार औषधीय गुणों से भरपूर गुच्छी अब हर मौसम में मिलेगी। दुर्लभ गुच्छी मशरूम का बीज तैयार करने के बाद इसे और बेहतर बनाने पर कार्य चल रहा है। 

डीएमआर बंद कमरे में गुच्छी की नई किस्म समेत अन्य गुणवत्ता कार्य पर काम कर रहा है। जबकि किसानों को ग्रीन हाउस में तैयार करने के लिए बीज ट्रायल पर दिया गया है। डीएमआर का दावा है कि अभी तक के चल रहे शोध के अच्छे परिणाम आ रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow