खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र कराए मुहैया
हरिद्वार उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को नवंबर माह में दिए गए प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा नगर निगम क्षेत्र के रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को मुहैया कराए
सनी वर्मा - हरिद्वार 23-02-2026
हरिद्वार उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को नवंबर माह में दिए गए प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा नगर निगम क्षेत्र के रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को मुहैया कराए गए प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जयप्रकाश नड्डा के निर्देशन में भारतवर्ष की सभी लोकसभा क्षेत्र में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को शहरी समृद्धि और विकसित भारत योजना से जोड़े जाने के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए नवंबर माह में ऋषिकुल सभागार में उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को प्रशिक्षित किया गया था।
फुटपाथ पर खाद्यान्न सामग्री बेचने वाले रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिए जाना एक सार्थक पहल की गई है जो की प्रशासनीय है। उन्होंने कहा सभी क्षेत्र के रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लाइसेंस दिए जाने के लिए शिविर लगाए जाने चाहिए।
खाद्य सामग्री बेचने वाले सभी लघु व्यापारियों को स्वच्छता का ध्यान रखते हुए खाद्य सामग्री विस्तृत करते समय खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रशिक्षण के दौरान दी गई किट के संसाधनों का उपयोग निमित्त रूप से उपयोग करने के लिए दिनचर्या में सम्मिलित करने की आवश्यकता है।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के लाभार्थियों में जय भगवान, रणवीर सिंह ,उमेश कुमार, पवन कुमार ,मुकेश, धर्मपाल ,लालचंद, भोला गुप्ता, सुनील कुकरेती ,फूल सिंह, मोहनलाल, प्रदीप कुमार, गजेंद्र चौहान, नईम ,आजम अंसारी,कामिल, कामिनी मिश्रा ,सीमा देवी ,मंजू पाल, सुनीता चौहान, पुष्पा दास ,मुन्नी देवी, कविता ,पूनम लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
What's Your Reaction?



