भालू के हमले में घायलों को मिलेगा 10 लाख तक का मुआवजा , वन विभाग ने सरकार को भेजेगा प्रस्ताव
यंगवार्ता न्यूज़ - देहरादून 03-12-2025
वन विभाग भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल होने की दशा में प्रभावितों को इलाज के लिए आवश्यकतानुसार 10 लाख तक की अनुग्रह राशि देने का प्रस्ताव शासन को भेजेगा। साथ ही जहां भालू के हमले ज्यादा हो रहे हैं , वहां जैव विविधता बोर्ड और वन अनुसंधान विभाग के माध्यम से अध्ययन कराया जाएगा। यह फैसला प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
What's Your Reaction?



