बल्क ड्रग पार्क बनाने वाली कंपनी के अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र में दो कामगारों की मौत, मामला दर्ज 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ के पलासड़ा में बल्क ड्रग पार्क बनाने वाली कंपनी के अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र (ईटीपी) में दो कामगारों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेहोशी की हालत में दोनों को नालागढ़ अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित

Oct 21, 2024 - 17:04
Oct 21, 2024 - 17:29
 0  37
बल्क ड्रग पार्क बनाने वाली कंपनी के अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र में दो कामगारों की मौत, मामला दर्ज 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    21-10-2024

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ के पलासड़ा में बल्क ड्रग पार्क बनाने वाली कंपनी के अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र (ईटीपी) में दो कामगारों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेहोशी की हालत में दोनों को नालागढ़ अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। 

प्रारंभिक जांच में मौत का कारण जहरीली गैस बताया जा रहा है। मंडी के सरकाघाट के झांजिल गांव निवासी 38 वर्षीय राजू राम और यूपी के बकोटा बडौन के जखुला गांव के 38 वर्षीय प्रदीप रविवार को ईटीपी में काम कर रहे थे। 

इसमें दो से तीन फीट पानी भी था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पहले एक कामगार ईटीपी में गया और कुछ समय बाद उसने दूसरे को मदद के लिए बुलाया। 
प्रांरभिक जांच में मामला जहरीली गैस का लग रहा है। ईटीपी टैंक में पानी बहुत कम था, जिसमें डूबने के आसार कम लग रहे हैं। 

पुलिस ने कंपनी संचालकों के खिलाफ सुरक्षा मुहैया न कराने पर मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों के यहां पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम होगा। रिपोर्ट में मौत के असल कारण पता चलेंगे। -अभिषेक, एसडीपीओ, बद्दी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow