एशिया स्तर की 10,000 मीटर दौड़ में चंबा की उड़नपरी सीमा ने अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा  

हांगकांग में हुई एशिया स्तर की 10,000 मीटर दौड़ में चंबा की उड़नपरी सीमा ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। सीमा ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर देश, प्रदेश और चंबा जिला का नाम रोशन किया

Oct 21, 2024 - 17:54
 0  43
एशिया स्तर की 10,000 मीटर दौड़ में चंबा की उड़नपरी सीमा ने अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     21-10-2024

हांगकांग में हुई एशिया स्तर की 10,000 मीटर दौड़ में चंबा की उड़नपरी सीमा ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। सीमा ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर देश, प्रदेश और चंबा जिला का नाम रोशन किया। सीमा चंबा के की झुलाड़ा पंचायत के रेटा गांव की रहने वाली है। 

सीमा अब तक 15 से अधिक राष्ट्रीय और एक अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल कर चुकी है।  सीमा ने न केवल कड़ी मेहनत और लगन का परिचय दिया, बल्कि पूरे भारत को गर्व महसूस कराया है।

सीमा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी दौड़ पूरी की और प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस जीत ने भारत का नाम एशियाई खेलों में ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। 

कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर उन्होंने जीत हासिल की। उनकी यह जीत नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। इस जीत के साथ सीमा ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

वर्ष 2017 में सीमा में आयोजित एशियन यूथ चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सीमा के पास पैसे नहीं थे। सीमा की माता ने एफडी तुड़वाकर सीमा को बैंकॉक में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा था। सीमा ने प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow