संजौली मस्जिद विवाद :  मस्जिद कमेटी ने आज से मस्जिद को तोड़ने की कवायद की शुरू 

शिमला विवादित मस्जिद को तोड़ने की आज  कवायद शुरू हो रही है। वक्फ बोर्ड से  अनुमति मिलने के बाद आज से मस्जिद कमेटी ने अवैध निर्माण को तोड़ने का फैसला लिया है। पहले छत को तोड़ा जाएगा

Oct 21, 2024 - 18:53
 0  95
संजौली मस्जिद विवाद :  मस्जिद कमेटी ने आज से मस्जिद को तोड़ने की कवायद की शुरू 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     21-10-2024

शिमला विवादित मस्जिद को तोड़ने की आज  कवायद शुरू हो रही है। वक्फ बोर्ड से  अनुमति मिलने के बाद आज से मस्जिद कमेटी ने अवैध निर्माण को तोड़ने का फैसला लिया है। पहले छत को तोड़ा जाएगा। उंसके बाद निचले हिस्से को तोड़ा जाएगा। 

कमिश्नर कोर्ट द्वारा मस्जिद कमेटी को 2 महीने का समय मस्जिद की 3 मंजिलों को तोड़ने के निर्देश दिए हैं। वही आज मस्जिद कमेटी ने मस्जिद को तोड़ने की शुरू कर दी है। मस्जिद के आसपास पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है।

मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष लतीफ नेगी ने कहा कि आज से यह मस्जिद तोड़ने की शुरुआत की जाएगी। कुछ देर बाद मजूदर पहुच रहे है जिसके बाद छत को खोलने का काम शुरू कर दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि फंड की कमी है कोई तोड़ने के लिए पैसे नही दे रहा है ऐसे में अपने खर्च पर ही तोड़ा जाएगा। नगर निगम कोड द्वारा 2 महीने का समय दिया गया है और मस्जिद की तीन मंजिलों को तोड़ा जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow