अंडर-14 राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जिला शिमला बना ओवरऑल चैंपियन

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चैपाल में आयोजित अंडर-14 राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जिला शिमला के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता में जिले के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तीन प्रमुख विधाओं में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल कर जिला शिमला का नाम रोशन किया।

Nov 2, 2026 - 17:56
 0  5
अंडर-14 राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जिला शिमला बना  ओवरऑल चैंपियन

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 02 नवंबर :

 
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चैपाल में आयोजित अंडर-14 राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जिला शिमला के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता में जिले के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तीन प्रमुख विधाओं में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल कर जिला शिमला का नाम रोशन किया।


प्रतियोगिता के दौरान जिला शिमला के छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता, समूहगान और एकांकी नाटक (वन एक्ट प्ले) में पहला स्थान प्राप्त किया। इन शानदार उपलब्धियों के दम पर जिला शिमला ने प्रदेश के अन्य जिलों को पछाड़ते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।


जिला शिमला की एडीपीईओ कौशल्या वर्मा तथा जिला खेल प्रभारी नंदलाल शर्मा ने छात्रों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में असाधारण प्रतिभा, आत्मविश्वास और टीम भावना का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रस्तुति के परिणामस्वरूप जिला शिमला को प्रदेशभर में पहला स्थान मिला है।


उन्होंने इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके प्रशिक्षकों और संबंधित शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें अपनी कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />