नाहन में महिला से मारपीट मामले में पति और सास सहित रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत एक महिला ने अपने पति, सास और अन्य रिश्तेदारों पर मारपीट करने तथा रास्ता रोकने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 2 नवंबर :
पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत एक महिला ने अपने पति, सास और अन्य रिश्तेदारों पर मारपीट करने तथा रास्ता रोकने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जुलेखा पत्नी इमरान खान निवासी मकान नंबर 66/10, कच्चा टैंक, नाहन ने बताया कि 29 अक्तूबर 2026 को रात करीब 8:30 बजे वह अपने बच्चों को घर में सुला रही थी। इसी दौरान उसके पति इमरान खान, सास फिरदोस बेगम और अन्य रिश्तेदारों ने घर की सीढ़ियों पर लगे लोहे के गेट को ड्रिल मशीन से काटना शुरू कर दिया।शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो वह डर के कारण छत से दूसरी छत पर छलांग लगाकर सड़क पर पहुंची और पुलिस चौकी कच्चा टैंक जाने लगी। इसी दौरान कैंट चौक के सामने आरोपियों ने कथित तौर पर उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की।
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना नाहन में आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?

