मंडोली स्कूल के पास बनेगी रिटेनिंग वॉल, सड़क पर लगेंगे क्रैश बैरियर, शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने किया विद्यालय का निरीक्षण

जिला सिरमौर के संगड़ाह शिक्षा खंड की राजकीय माध्यमिक पाठशाला मंडोली में सोमवार को शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने शैक्षणिक व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई और सामान्य ज्ञान का स्तर संतोषजनक पाया गया। वहीं, स्कूल के समीप से गुजरने वाले माइन के भारी वाहनों से विद्यार्थियों की सुरक्षा और विद्यालय भवन को संभावित खतरे का भी निरीक्षण किया गया।

Nov 2, 2026 - 17:52
 0  6
मंडोली स्कूल के पास बनेगी रिटेनिंग वॉल, सड़क पर लगेंगे क्रैश बैरियर, शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने किया विद्यालय का निरीक्षण

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 2 नवंबर : 


जिला सिरमौर के संगड़ाह शिक्षा खंड की राजकीय माध्यमिक पाठशाला मंडोली में सोमवार को शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने शैक्षणिक व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई और सामान्य ज्ञान का स्तर संतोषजनक पाया गया। वहीं, स्कूल के समीप से गुजरने वाले माइन के भारी वाहनों से विद्यार्थियों की सुरक्षा और विद्यालय भवन को संभावित खतरे का भी निरीक्षण किया गया।

जिलाधीश की ओर से गठित कमेटी के तहत किए गए इस निरीक्षण में डीएसपी संगड़ाह और जिला सिरमौर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) भी मौजूद रहे। जांच के दौरान स्कूल परिसर की ओर सड़क किनारे रिटेनिंग वॉल बनाने, कच्ची सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने और सड़क पर क्रैश बैरियर स्थापित करने की आवश्यकता सामने आई।

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर राजीव ठाकुर ने बताया कि समग्र शिक्षा के कनिष्ठ अभियंता को तीन दिन के भीतर मौके पर पहुंचकर इन तीनों कार्यों के एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। एस्टीमेट तैयार होने के बाद प्रस्ताव एसडीएम संगड़ाह के माध्यम से जिलाधीश को भेजा जाएगा, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्य करवाए जा सकें।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक रिकॉर्ड भी जांचे गए। इसमें रोड सेफ्टी क्लब, इको क्लब, यौन उत्पीड़न शिकायत समिति, विभिन्न दिवसों के आयोजन और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठकों से संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। जांच में पाया गया कि स्कूल में सभी गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित हो रही हैं, लेकिन उनके रिकॉर्ड को व्यवस्थित तरीके से संजोने की आवश्यकता है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक गतिविधि के रिकॉर्ड में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के नाम और अन्य आवश्यक विवरण भी दर्ज किए जाएं।

विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर और सामान्य ज्ञान की जांच में भी प्रदर्शन संतोषजनक रहा। निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत तीनों अध्यापक उपस्थित थे। इसके अलावा पीएम पोषण योजना के तहत संचालित रसोईघर की स्वच्छता व्यवस्था ठीक पाई गई। शौचालयों में पानी की उपलब्धता और साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक मिली।

अब सड़क सुरक्षा से जुड़े तीनों प्रस्तावित कार्यों के एस्टीमेट तैयार होने के बाद उन्हें जिलाधीश को भेजा जाएगा। इसके आधार पर स्कूल के आसपास आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />