सिरमौर में किए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 103 आवास स्वीकृत , बीपीएल परिवारों को दी जा रही 1.5 लाख रूपये की अनुदान राशि

कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना सही अर्थों में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्थक की जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के कल्याणार्थ अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। सरकार द्वारा लोगों को सड़क , शिक्षा तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले (बी.पी.एल) परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गृह निर्माण के लिए अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है

Jun 9, 2025 - 18:36
Jun 9, 2025 - 19:00
 0  61
सिरमौर में किए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 103 आवास स्वीकृत , बीपीएल परिवारों को दी जा रही 1.5 लाख रूपये की अनुदान राशि
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  09-06-2025
कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना सही अर्थों में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्थक की जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के कल्याणार्थ अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। सरकार द्वारा लोगों को सड़क , शिक्षा तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले (बी.पी.एल) परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गृह निर्माण के लिए अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे सभी वर्गों के परिवारों को गृह निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये की अनुदान राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत अनुदान राशि तीन किस्तों में लाभार्थी के उपलब्ध करवाई जाती है, जिसमें प्रथम किश्त 65 हजार निर्माण कार्य आरम्भ होने पर, दूसरी किस्त 45 हजार निर्माण कार्य के लेंटर स्तर तक चिनाई होने पर तथा तीसरी व अंतिम किस्त 40 हजार रुपये  की राशि निर्माण कार्य पूर्ण होने पर दी जाती है। 
परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सिरमौर अभिषेक मित्तल ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान जिला में 103 आवास स्वीकृत किए गए, जिसके तहत वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 65 मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया जिस पर 97 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई तथा 2023-24 में 22 मकान निर्माण के लिए 33 लाख रुपये जबकि 2024-25 में 16 गृह निर्माण के लिए 24 लाख रुपये  स्वीकृत किए गए जिसके अंतर्गत 81 मकानों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि शेष 22 मकानों का कार्य अंतिम चरण में है। खण्ड विकास अधिकारी नाहन परमजीत सिंह ने बताया कि नाहन विकासखंड के अंतर्गत वित्त वर्ष 2022-23 में 11 मकान, वर्ष 2023-24 में 3 जबकि 2024-25 में 2 मकान इस योजना के तहत स्वीकृत किए गए , जिनका निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिसके लिए सरकार द्वारा लाभार्थियों को 16 लाख 50 हजार रूपये की अनुदान राशि उपलब्ध करवा दी गई है। 
मुख्यमंत्री आवास योजना की लाभार्थी जमना देवी , गांव कन्यारी, डाकघर कोला वाला भूड़, तहसील नाहन जिला सिरमौर बताती हैं कि उनके परिवार में चार सदस्य थे, जिनमें दो बेटे हैं । पति दर्जी का काम करते थे जिनका 2019 में देहांत हो गया। सारी घर की जिम्मेवारी उन्हीं के कन्धों पर आ गई। रहने के लिए कच्ची झोपड़ी थी। बी.पी.एल. में चयन होने से उन्हें 2024 में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई जिससे उन्होंने एक कमरा, एक रसोई घर तथा एक शौचालय का निर्माण किया। आज उनके पास पक्का मकान है, जिसके लिए वह प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री का बार-बार धन्यवाद करती है। साहिल पुत्र रेखा देवी गांव गुमटी, डाकघर पालियों, तहसील नाहन जो अनुसूचित जाति वर्ग से सम्बंध रखते हैं। उनके परिवार की स्थिति बड़ी दयनीय थी। 
पिता मजदूरी का कार्य करते है तथा माता जी गृहणी है, उनके पास कच्चा जर्जर अवस्था में मकान था। वर्ष 2024 में उन्हें सरकार द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये की अनुदान राशि मिली जिसके लिए वह प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। इसी प्रकार इस योजना के लाभार्थी राजपाल गांव खैरवाला , डाकघर विक्रमबाग, तहसील नाहन जिला सिरमौर बताते हैं कि उनके परिवार में 6 सदस्य है वह स्वयं मजदूरी कर परिवार का पालन करते है। प्रदेश सरकार ने उन्हें 2023 में गृह निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार की राशि प्रदान की जिससे उन्होंने आज एक सुंदर घर का निर्माण किया है, इसके लिए वह प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />