निपुण भारत अभियान के तहत नाहन में विशेष कार्यशाला का आयोजन, 16 शिक्षा खण्डों से 64 शिक्षक ले रहे हिस्सा

बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा की नींव मजबूत करने और उनमें बुनियादी भाषा एवं गणितीय कौशल विकसित करने के उद्देश्य से निपुण भारत अभियान के तहत नाहन में शिक्षकों के लिए 5 दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में सिरमौर जिला के सभी 16 शिक्षा खंडों से शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं।

Nov 2, 2026 - 20:09
Nov 2, 2026 - 20:33
 0  4
निपुण भारत अभियान के तहत नाहन में विशेष कार्यशाला का आयोजन, 16 शिक्षा खण्डों से 64 शिक्षक ले रहे हिस्सा

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 2 नवंबर :


बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा की नींव मजबूत करने और उनमें बुनियादी भाषा एवं गणितीय कौशल विकसित करने के उद्देश्य से निपुण भारत अभियान के तहत नाहन में शिक्षकों के लिए 5 दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में सिरमौर जिला के सभी 16 शिक्षा खंडों से शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं।

कार्यशाला प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि 5 दिवसीय इस कार्यशाला में जिला के 16 शिक्षा खण्डों से 64 शिक्षक हिस्सा ले रहे है कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये शिक्षक ब्लॉक स्तर पर अन्य शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करेंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा मिल सके।

उन्होंने बताया कि निपुण भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर पढ़ने वाले बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करना है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />