यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 18-02-2026
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक परिवहन विभाग ने हजारों वाहनों के चालान कर करोड़ों का राजस्व प्राप्त किया है। जिला में ओवरलोडीड़ वाहन लोगो के लिए हादसे का भी कारण बन रहे है। आरटीओ सोना चौहान ने बताया कि नियमों का पालन न करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जहां भी उल्लंघन सामने आता है, वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में बीते दिन नंबर प्लेट न होने के चलते एक डंपर को इम्पाउंड भी किया गया। जबकि तीन डंपर के 1 लाख 69000 के चालान काटे गए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान केवल परिवहन विभाग ने 20,137 वाहनों के चालान काटे जिससे करीब सरकार को साढ़े 3 करोड रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। आरटीओ सिरमौर ने बताया कि परिवहन विभाग का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी है।
विभाग द्वारा समय-समय पर सड़क सुरक्षा से जुड़े अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि लोग सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के महत्व को समझ सकें। ट्रांसपोर्ट निदेशालय के आह्वान पर सड़क सुरक्षा से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की अपील भी की जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़कर जागरूकता फैला सकें। इसी दिशा में बीते माह विभाग द्वारा सोशल मीडिया क्रिएटर्स की एक विशेष बैठक भी आयोजित की गई थी।