क्या होता है ब्रेन स्ट्रोक गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के अध्यापकों को फोर्टिस के डॉक्टर विवेक गुप्ता ने दी जानकारी

आज की तनावपूर्ण जीवन शैली को देखते हुए गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने ब्रेन स्ट्रोक पर एक वार्ता का आयोजन किया। यह वार्ता 21 दिसंबर 2024 को विद्यालय के सभागार में आयोजित की गई। इस अवसर पर फॉर्टिस मोहाली के डॉक्टर विवेक गुप्ता ने अध्यापकों को ब्रेन स्ट्रोक या ब्रेन अटैक के बारे में बताया। डॉक्टर विवेक गुप्ता एक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध इंटरवेंशनल न्यूरो रेडियोलॉजिस्ट है

Dec 26, 2024 - 18:34
Dec 26, 2024 - 18:56
 0  46
क्या होता है ब्रेन स्ट्रोक गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के अध्यापकों को फोर्टिस के डॉक्टर विवेक गुप्ता ने दी जानकारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  26-12-2024
आज की तनावपूर्ण जीवन शैली को देखते हुए गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने ब्रेन स्ट्रोक पर एक वार्ता का आयोजन किया। यह वार्ता 21 दिसंबर 2024 को विद्यालय के सभागार में आयोजित की गई। इस अवसर पर फॉर्टिस मोहाली के डॉक्टर विवेक गुप्ता ने अध्यापकों को ब्रेन स्ट्रोक या ब्रेन अटैक के बारे में बताया। डॉक्टर विवेक गुप्ता एक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध इंटरवेंशनल न्यूरो रेडियोलॉजिस्ट है। इस अत्यधिक चुनौतीपूर्ण विशेषता में उनके 16 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है। वे रेडियोलॉजी में एमडी हैं और पीजीआई चंडीगढ़ से न्यूरो इमेजिंग और इंटरवेंशनल न्यूरोलॉजी में डी एम किया है। उनके पास लगभग 20 वर्षों का अनुभव है। 
वे 15 वर्षों तक पीजीआई में इस कार्यक्रम के प्रोफेसर और प्रभारी थे। डॉ विवेक गुप्ता ने बताया कि आज के समय में लोग हार्ट अटैक के बारे में तो बहुत कुछ जानते हैं , लेकिन ब्रेन अटैक के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। ब्रेन अटैक जिसे सामान्य भाषा में पैरालिसिस या लकवा कहा जाता है। यह एक ऐसा रोग है यदि इसका समय पर पता चल जाए और उपचार हो जाए तो व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ हो सकता है। डॉक्टर विवेक गुप्ता ने इसके लक्षण पहचान के लिए बी फ़ास्ट का फार्मूला दिया। बी अर्थात बैलेंस यदि व्यक्ति का चलते समय बैलेंस बिगड़ है तो उसे ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है। ई यदि व्यक्ति की दृष्टि में कोई विकार है और उसे एक के स्थान पर एक से अधिक वस्तुएं दिखाई दे रही हैं तो यह भी ब्रेन स्ट्रोक का लक्षण हो सकता है। 
एफ यदि व्यक्ति के पैर उचित कार्य नहीं कर रहे हैं और ए आर्म उसकी बाजू भी सही ढंग से काम नहीं कर रही है तो यह भी ब्रेन स्ट्रोक का लक्षण हो सकता है। इसके अतिरिक्त तो उन्होंने कहा कि एस स्ट्रेस ब्रेन स्ट्रोक का मुख्य कारण है। टी से उनका अभिप्राय टाइम समय से है।हमें ऐसे व्यक्ति को तुरंत अस्पताल लेकर जाना चाहिए। जहां हम उसका जीवन  बचा सकते हैं तथा उसके मस्तिष्क को होने वाली हानि को कम कर सकते हैं। डॉ विवेक गुप्ता के अनुसार पहले ब्रेन स्ट्रोक के मामले बहुत कम सामने आते थे , लेकिन आज की तनावपूर्ण जीवन शैली और अनियमित खानपान की वजह से यह बहुत अधिक दिखाई देने लग गए हैं। इसके लिए समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने आसपास के लोगों इसके बारे में जागरूक करेंगे तो यह समाज के लिए लाभकारी होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow